दोस्ती यारी पड़ गई भारी, दोस्त के बदले रिश्वत लेने पहुंचा था पुलिसकर्मी, टांग ले गई पुलिस

Burhanpur, MP

बुरहानपुर में लोकायुक्त पुलिस ने लालबाग थाने के प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार.

पुलिस महानिदेशक लोकायुraक्त जयदीप प्रसाद ने लोकायुक्त पुलिस को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुरहानपुर में बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने लालबाग थाने के प्रधान आरक्षक पवन शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पवन शर्मा के पुलिसकर्मी दोस्त पर पीड़ित व्यक्ति को चोरी के मामले में फंसाने और धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप है.

रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

दरअसल, दीपक पाटिल निवासी जिला बुलढाना महाराष्ट्र की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. खास बात यह है कि रिश्वत की मांग नेपानगर थाने के प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर ने की थी, लेकिन पीड़ित जब रिश्वत देने पहुंचा तो दयाराम किसी कारणवश वहां मौजूद नहीं था. दयाराम के कहने पर ही लालबाग थाने का प्रधान आरक्षक पवन शर्मा रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था. इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी दयाराम और सह आरोपी पवन शर्मा को बनाया है.

समझिए क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता दीपक के दोस्त अभिजीत के पास ईंट भट्ठे हैं. इन्ही ईंट भट्ठों के लिए वह नेपानगर से ठेकेदार के माध्यम से मजदूर ले जाता है. इंदौर लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के मुताबिक, '' अभिजीत ने एक साल पहले ठेकेदार इरफान के माध्यम से मजदूरों को 50 हजार रु एडवांस दिए थे. रुपये लेने के बाद भी मजदूर काम पर नहीं गए. इसके बाद अभिजीत ने इरफान से 50 हजार रुपए वापस मांगे. मजदूरों के द्वारा रुपए वापस करने पर आनाकानी की गई. इसके बाद ठेकेदार इरफान ने एक मजदूर की मोटरसाइकिल अपने पास रख ली.''

आरोपी बनाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत

मजदूर ने बाइक चोरी की शिकायत नेपानगर थाने में दर्ज करा दी. नेपानगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर ने ईंट भट्ठा मालिक अभिजीत को इस केस में आरोपी बनाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की. इससे परेशान अभिजीत अपने दोस्त दीपक के साथ जाकर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की. लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच के बाद जाल बिछाया, लेकिन दयाराम की जगह पवन शर्मा रुपए लेने पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है. लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया, ''चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देकर नेपानगर के प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर ने पीड़ित से 50 हजार रुपए की मांग की थी. दीपक पटेल के द्वारा इस मामले की शिकायत की गई थी. जांच के बाद प्रधान आरक्षक पवन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. जब पीड़ित रिश्वत देने के लिए तय जगह पर पहुंचा और दयाराम से फोन पर बात की तो उसने कहा कि मैं कही बाहर हूं, आप मेरे दोस्त को रुपए दे दीजिए. इसके बाद पवन शर्मा अपने दोस्त के रुपए लेने मौके पर पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है.''

1200-675-23053092-thumbnail-16x9-burhanpur

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2024 By दैनिक जागरण

दोस्ती यारी पड़ गई भारी, दोस्त के बदले रिश्वत लेने पहुंचा था पुलिसकर्मी, टांग ले गई पुलिस

Burhanpur, MP

पुलिस महानिदेशक लोकायुraक्त जयदीप प्रसाद ने लोकायुक्त पुलिस को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इसी कड़ी में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुरहानपुर में बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने लालबाग थाने के प्रधान आरक्षक पवन शर्मा को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पवन शर्मा के पुलिसकर्मी दोस्त पर पीड़ित व्यक्ति को चोरी के मामले में फंसाने और धमकी देकर रुपए मांगने का आरोप है.

रिश्वत लेते पुलिसकर्मी गिरफ्तार

दरअसल, दीपक पाटिल निवासी जिला बुलढाना महाराष्ट्र की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. खास बात यह है कि रिश्वत की मांग नेपानगर थाने के प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर ने की थी, लेकिन पीड़ित जब रिश्वत देने पहुंचा तो दयाराम किसी कारणवश वहां मौजूद नहीं था. दयाराम के कहने पर ही लालबाग थाने का प्रधान आरक्षक पवन शर्मा रिश्वत की राशि लेने पहुंचा था. इस दौरान लोकायुक्त पुलिस ने उसे पकड़ लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी दयाराम और सह आरोपी पवन शर्मा को बनाया है.

समझिए क्या है पूरा मामला

शिकायतकर्ता दीपक के दोस्त अभिजीत के पास ईंट भट्ठे हैं. इन्ही ईंट भट्ठों के लिए वह नेपानगर से ठेकेदार के माध्यम से मजदूर ले जाता है. इंदौर लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल के मुताबिक, '' अभिजीत ने एक साल पहले ठेकेदार इरफान के माध्यम से मजदूरों को 50 हजार रु एडवांस दिए थे. रुपये लेने के बाद भी मजदूर काम पर नहीं गए. इसके बाद अभिजीत ने इरफान से 50 हजार रुपए वापस मांगे. मजदूरों के द्वारा रुपए वापस करने पर आनाकानी की गई. इसके बाद ठेकेदार इरफान ने एक मजदूर की मोटरसाइकिल अपने पास रख ली.''

आरोपी बनाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत

मजदूर ने बाइक चोरी की शिकायत नेपानगर थाने में दर्ज करा दी. नेपानगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर ने ईंट भट्ठा मालिक अभिजीत को इस केस में आरोपी बनाने की धमकी देकर 50 हजार रुपए की मांग की. इससे परेशान अभिजीत अपने दोस्त दीपक के साथ जाकर लोकायुक्त पुलिस से शिकायत की. लोकायुक्त पुलिस ने मामले की जांच के बाद जाल बिछाया, लेकिन दयाराम की जगह पवन शर्मा रुपए लेने पहुंचा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

लोकायुक्त ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया है. लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया, ''चोरी के मामले में फंसाने की धमकी देकर नेपानगर के प्रधान आरक्षक दयाराम सिलवेकर ने पीड़ित से 50 हजार रुपए की मांग की थी. दीपक पटेल के द्वारा इस मामले की शिकायत की गई थी. जांच के बाद प्रधान आरक्षक पवन शर्मा को गिरफ्तार किया गया है. जब पीड़ित रिश्वत देने के लिए तय जगह पर पहुंचा और दयाराम से फोन पर बात की तो उसने कहा कि मैं कही बाहर हूं, आप मेरे दोस्त को रुपए दे दीजिए. इसके बाद पवन शर्मा अपने दोस्त के रुपए लेने मौके पर पहुंचा तो लोकायुक्त की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में दोनों पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है.''

1200-675-23053092-thumbnail-16x9-burhanpur

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/friendship-became-heavy-policeman-had-come-to-take-bribe-in/article-4855

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.