- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, ‘दूल्हा’ बन नेहा ने थामा काजल का हाथ
फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, ‘दूल्हा’ बन नेहा ने थामा काजल का हाथ
Chatarpur, MP
छतरपुर जिले में समलैंगिक विवाह बना चर्चा का विषय, समाजिक परंपराओं को तोड़ते हुए दो लड़कियों ने रचाई शादी. कर ली कोर्ट मैरिज.
छतरपुर जिले में एक अनूठी प्रेमी कहानी इस समय चर्चाओं में बनी हुई है. यहां दो सहेलियों ने समाजिक परंपराओं को दरकिनार करते हुए अपनी मोहब्बत को शादी के बंधन में बदल दिया है. दोनों युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवन भर साथ निभाने की कसमें खाईं.
छतरपुर जिले में हर किसी की जुबान पर इस समय सिर्फ एक ही चर्चा हो रही है और वह है यहां के एक गांव की एक अनूठी प्रेम कहानी. इस प्रेम कहानी में दोनों सिर्फ दो लड़किया ही हैं और उन्होंने समाज की परवाह किए बगैर अपनी मोहब्बत को शादी में बंधन में बदल दिया. दोनों युवतियों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर जीवनभर साथ रहने का संकल्प लिया.
लड़कियों ने एक साथ जीवन बिताने का फैसला करते हुए कर ली कोर्ट मैरिज
छतरपुर जिले की रहने वाली नेहा (बदला हुआ नाम) और मणिपुर की काजल (बदला हुआ नाम) ) की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी. पहले जान-पहचान और फिर बातचीत बढ़ी. पिर दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई. आखिरकार दोनों ने समाज की बंदिशों को नजरअंदाज करते हुए एक साथ जीवन बिताने का फैसला किया और कोर्ट मैरिज कर ली.
वहीं छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव की लड़की द्वारा समलैंगिक विवाह किए जाने की खबर प्रदेश में आग की तरह फैल गई है. शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
गुमशुदगी की शिकायत और पुलिस की कार्रवाई
वही नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया "बीते दिनों नौगांव थाने में एक युवती की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस मामले की जांच कर रही थी, इसी दौरान दोनों युवतियां घर पहुंच गईं. पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर पूछताछ की, लेकिन जब दोनों ने कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज दिखाए और आपसी सहमति से शादी करने की बात कही, तो पुलिस ने उनके बयान लेकर उन्हें छोड़ दिया."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए