परीक्षा सेंटर पर धराया, दोस्ती पड़ी भारी, नौकरी की जगह मिली गिरफ्तारी

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा में पुलिस ने एक छात्र को फर्जी होने के आरोप में किया गिरफ्तार.

जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा में एक फर्जी छात्र के शामिल होने का मामला सामने आया है. आरोपी छात्र दोस्त के बदले एग्जाम देने के लिए पहुंचा था, परीक्षा सेंटर पर मौजूद अधिकारियों के द्वारा जांच की गई, तो उसमें आंख का सही मिलान नहीं हो पाया. छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दोस्त के बदले परीक्षा देने पहुंचा था आरोपी

दरअसल, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एम बी खालसा कॉलेज में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ की एक परीक्षा आयोजित की गई थी. जहां राहुल नामक छात्र पवन रावत की जगह पर एग्जाम देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था. वहां मौजूद अधिकारियों ने आरोपी राहुल की जांच पड़ताल की. जिसमें आरोपी राहुल का पवन के आंखों और अंगुलियों से मिलान नहीं हो पाया.

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

जब आरोपी से शक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरा नाम राहुल है, लेकिन मैं अपने दोस्त पवन रावत की जगह पर परीक्षा देने के लिए आया था. फिलहाल, फर्जी तरीके से एग्जाम देने पहुंचे राहुल के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, " आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

परीक्षा सेंटर पर धराया, दोस्ती पड़ी भारी, नौकरी की जगह मिली गिरफ्तारी

जिले में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती परीक्षा में एक फर्जी छात्र के शामिल होने का मामला सामने आया है. आरोपी छात्र दोस्त के बदले एग्जाम देने के लिए पहुंचा था, परीक्षा सेंटर पर मौजूद अधिकारियों के द्वारा जांच की गई, तो उसमें आंख का सही मिलान नहीं हो पाया. छत्रीपुरा पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

दोस्त के बदले परीक्षा देने पहुंचा था आरोपी

दरअसल, छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित एम बी खालसा कॉलेज में स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पैरामेडिकल स्टाफ की एक परीक्षा आयोजित की गई थी. जहां राहुल नामक छात्र पवन रावत की जगह पर एग्जाम देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था. वहां मौजूद अधिकारियों ने आरोपी राहुल की जांच पड़ताल की. जिसमें आरोपी राहुल का पवन के आंखों और अंगुलियों से मिलान नहीं हो पाया.

आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

जब आरोपी से शक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरा नाम राहुल है, लेकिन मैं अपने दोस्त पवन रावत की जगह पर परीक्षा देने के लिए आया था. फिलहाल, फर्जी तरीके से एग्जाम देने पहुंचे राहुल के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, " आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/friendship-was-arrested-at-examination-center/article-11368

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.