- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- चंबल से बुंदेलखंड तक लू की चपेट में MP, कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान
चंबल से बुंदेलखंड तक लू की चपेट में MP, कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
मंगलवार को नौगांव में तापमान 46.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक रहा। वहीं, नर्मदापुरम, गुना, खजुराहो, टीकमगढ़ और सागर जैसे शहरों में भी तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड संभाग के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हीटवेव की आशंका जताई गई है।
वहीं राजधानी भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में भी भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है। दूसरी ओर, पूर्वी मध्यप्रदेश के कुछ जिलों — छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर और शहडोल — में आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है।
दो दिन और चलेगा गर्मी का दौर
मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 जून को प्रदेश के ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग के जिलों में लू का असर बरकरार रहेगा। हालांकि, 13 जून से मानसून की हलचल शुरू हो सकती है, जिससे कुछ हिस्सों में बारिश की राहत मिलेगी।
फिलहाल मानसून महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ की सीमा पर ठहरा हुआ है, जिसकी वजह से मध्य प्रदेश में इसकी एंट्री देरी से हो रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
<span class="t-red">चंबल से बुंदेलखंड तक लू की चपेट में MP,</span> कई जिलों में आंधी-बारिश का पूर्वानुमान