- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी, 15 अगस्त को सीएम ध्वजारोहण करेंगे
भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल पूरी, 15 अगस्त को सीएम ध्वजारोहण करेंगे
Bhopal, MP
लाल परेड ग्राउंड में बुधवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। रिहर्सल के दौरान परेड से लेकर पदक वितरण तक की सभी तैयारियों की बारीकी से जांच की गई और कमियों को दूर किया गया।
15 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ध्वजारोहण करेंगे और उत्कृष्ट सेवा के लिए चयनित पुलिसकर्मियों को पदक प्रदान करेंगे।
परेड में 17 टुकड़ियों की भागीदारी
डीजीपी कैलाश मकवाड़ा ने रिहर्सल परेड की सलामी ली। इस अभ्यास में पुलिस बैंड सहित कुल 17 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें उत्तर प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल (उत्तर और दक्षिण जोन), महिला बल, जिला पुलिस, रेल पुलिस, हॉक फोर्स, एसटीएफ, जेल विभाग, नगर सेना, एनसीसी, गाइड-स्काउट्स, शौर्य दल और अश्वारोही दल शामिल थे।
स्कूली बच्चे और झांकियां भी होंगी आकर्षण
मुख्य समारोह में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और विभिन्न विभागों की झांकियां शामिल होंगी। भोपाल क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान समेत कई अधिकारियों को पदक दिए जाएंगे।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जांच
रिहर्सल के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा, पार्किंग, यातायात और नागरिकों के प्रवेश-निकास की व्यवस्थाओं की भी बारीकी से समीक्षा की गई। इस मौके पर पुलिस मुख्यालय और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए