मध्यप्रदेश को 60 हजार करोड़ की सौगात: गडकरी बोले- पैसों की कमी नहीं, काम होना चाहिए जनता के हित में

Jabalpur, MP

जबलपुर में शनिवार को मध्यप्रदेश को विकास की नई सौगात मिली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने यहां 60 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की घोषणा की।

 इस मौके पर उन्होंने राज्य के सबसे लंबे 7 किमी लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण भी किया, जिसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर रखा गया है।

गडकरी ने कहा कि उनके पास पैसों की कमी नहीं है, लेकिन हर परियोजना जनता के हित में और समय पर पूरी होनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और कई मंत्री मौजूद रहे।

एमपी को मिलीं ये प्रमुख परियोजनाएं

  • टाइगर कॉरिडोर – कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच नेशनल पार्क को जोड़ने वाला, जिसकी लागत अब 5500 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

  • भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर – 15,000 करोड़ की लागत से बनेगा, जिससे दूरी घटकर 255 किमी रह जाएगी।

  • लखनादौन-जबलपुर फोर लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर – 10,000 करोड़ की लागत से, दूरी होगी 220 किमी।

  • इंदौर-भोपाल कॉरिडोर – 12,000 करोड़ रुपए में।

  • जबलपुर-मंडला-चिल्पी फोर लेन सड़क – 2,500 करोड़ की लागत, 150 किमी लंबाई।

  • सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर मार्ग – 2,500 करोड़, 150 किमी, जिससे सब्जी उत्पादकों को बाजार तक पहुंच आसान होगी।

  • खरगोन देशगांव-जुलवानिया फोर लेन सड़क – 2,300 करोड़, 108 किमी लंबाई।

  • बैतूल-परतवाड़ा व बालाघाट-नैनपुर मार्ग – 626 करोड़ और 750 करोड़ की लागत से बनेगा।

  • उज्जैन व रीवा में नए फ्लाईओवर, कुल लागत 760 करोड़ रुपए।

‘चालू’ परियोजनाओं की झलक

  • जबलपुर रिंग रोड (113 किमी), लागत 3500 करोड़।

  • संदलपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-शाहगंज-बाड़ी फोर लेन, 3500 करोड़, जबलपुर-इंदौर दूरी 8 घंटे।

  • दमोह-शाहगढ़-टीकमगढ़-ओरछा मार्ग, 2313 करोड़।

  • जबलपुर-कुंडम-डिंडौरी-कबीर चबूतरा मार्ग, 841 करोड़।

आतिशबाजी से चमका आसमान

फ्लाईओवर लोकार्पण के बाद आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोग बड़ी संख्या में फ्लाईओवर पर पहुंचे और पहली बार इस पर सफर का अनुभव लिया। हालांकि शुरुआती दौर में भारी भीड़ के चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Aug 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश को 60 हजार करोड़ की सौगात: गडकरी बोले- पैसों की कमी नहीं, काम होना चाहिए जनता के हित में

Jabalpur, MP

 इस मौके पर उन्होंने राज्य के सबसे लंबे 7 किमी लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण भी किया, जिसका नाम वीरांगना रानी दुर्गावती फ्लाईओवर रखा गया है।

गडकरी ने कहा कि उनके पास पैसों की कमी नहीं है, लेकिन हर परियोजना जनता के हित में और समय पर पूरी होनी चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और कई मंत्री मौजूद रहे।

एमपी को मिलीं ये प्रमुख परियोजनाएं

  • टाइगर कॉरिडोर – कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच नेशनल पार्क को जोड़ने वाला, जिसकी लागत अब 5500 करोड़ रुपए तक पहुंच गई।

  • भोपाल-जबलपुर ग्रीनफील्ड कॉरिडोर – 15,000 करोड़ की लागत से बनेगा, जिससे दूरी घटकर 255 किमी रह जाएगी।

  • लखनादौन-जबलपुर फोर लेन हाई-स्पीड कॉरिडोर – 10,000 करोड़ की लागत से, दूरी होगी 220 किमी।

  • इंदौर-भोपाल कॉरिडोर – 12,000 करोड़ रुपए में।

  • जबलपुर-मंडला-चिल्पी फोर लेन सड़क – 2,500 करोड़ की लागत, 150 किमी लंबाई।

  • सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर मार्ग – 2,500 करोड़, 150 किमी, जिससे सब्जी उत्पादकों को बाजार तक पहुंच आसान होगी।

  • खरगोन देशगांव-जुलवानिया फोर लेन सड़क – 2,300 करोड़, 108 किमी लंबाई।

  • बैतूल-परतवाड़ा व बालाघाट-नैनपुर मार्ग – 626 करोड़ और 750 करोड़ की लागत से बनेगा।

  • उज्जैन व रीवा में नए फ्लाईओवर, कुल लागत 760 करोड़ रुपए।

‘चालू’ परियोजनाओं की झलक

  • जबलपुर रिंग रोड (113 किमी), लागत 3500 करोड़।

  • संदलपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-शाहगंज-बाड़ी फोर लेन, 3500 करोड़, जबलपुर-इंदौर दूरी 8 घंटे।

  • दमोह-शाहगढ़-टीकमगढ़-ओरछा मार्ग, 2313 करोड़।

  • जबलपुर-कुंडम-डिंडौरी-कबीर चबूतरा मार्ग, 841 करोड़।

आतिशबाजी से चमका आसमान

फ्लाईओवर लोकार्पण के बाद आसमान आतिशबाजी से जगमगा उठा। लोग बड़ी संख्या में फ्लाईओवर पर पहुंचे और पहली बार इस पर सफर का अनुभव लिया। हालांकि शुरुआती दौर में भारी भीड़ के चलते कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी बनी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gadkari-said-60-thousand-crores-to-madhya-pradesh-there-should/article-31405

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.