जबलपुर में डॉक्टर से 37 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरोह गिरफ्तार, रेप-पॉक्सो केस में फंसाने की दे रहे थे धमकी

जबलपुर(म.प्र.)

On

खुद को पत्रकार बताकर डॉक्टर को ब्लैकमेल कर रहे थे आरोपी; 10 लाख लेने पहुंचे तो पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक डॉक्टर को रेप और पॉक्सो एक्ट में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने की कोशिश करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को एक निजी न्यूज चैनल का पत्रकार बताकर डॉक्टर से पहले 37 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 10 लाख रुपये पर तय हुआ, लेकिन रकम लेते ही पुलिस ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

घटना संजीवनी नगर थाना क्षेत्र की है। शिकायतकर्ता डॉ. अमित खरे ने पुलिस को बताया कि 27 फरवरी को उन्हें एक व्हाट्सएप कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रवीण सिंह बताया और कहा कि वह उनके परिचित अभिषेक पांडे को जानता है। इसके बाद दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही।

शिकायत के मुताबिक 28 फरवरी को प्रवीण सिंह ने डॉक्टर को फोन कर कहा कि एक युवती उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। आरोपी ने दावा किया कि वह इस शिकायत को रुकवा सकता है। इसके बदले उसने पहले 37 लाख रुपये की मांग की।

बातचीत के दौरान आरोपी ने कई बार रकम कम करते हुए 25 लाख और अंततः 10 लाख रुपये पर सौदा तय कर लिया। 9 मार्च को फिर फोन कर आरोपी ने डॉक्टर को धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो लड़की उनके खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत शिकायत दर्ज करा देगी।

डॉक्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। मंगलवार रात कछपुरा ब्रिज के पास पैसे देने का स्थान तय किया गया। जब डॉ. अमित खरे पैसे से भरा बैग लेकर पहुंचे और आरोपी को सौंपा, उसी समय पहले से तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर प्रवीण सिंह और उसके दो साथियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी स्कॉर्पियो वाहन में आए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन से एक न्यूज चैनल की माइक आईडी और शराब की बोतल भी मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को पत्रकार बताकर डॉक्टर पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे थे।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने दावा किया है कि वह शहर से बाहर संचालित एक गिरोह के संपर्क में था और उसी के निर्देश पर यह उगाही की योजना बनाई गई थी। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

संजीवनी नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बीडी द्विवेदी के अनुसार पुलिस उस युवती की भी तलाश कर रही है, जिसका नाम आरोपी बातचीत के दौरान ले रहा था, ताकि मामले की पूरी सच्चाई सामने आ सके।

----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gang-demanding-extortion-of-rs-37-lakh-from-doctor-arrested/article-47923

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.