मुरैना में गैंग्स ऑफ वासेपुर, बदमाशों ने मकान पर की अंधाधुंध फायरिंग

Murena, MP

मुरैना शहर में नहीं थम रहीं फायरिंग की घटनाएं. 6 बाइक सवार बदमाशों ने गणेशपुरा में एक मकान पर की ताबड़तोड़ फायरिंग.

गणेशपुर में एक मकान पर बुधवार देर रात 6 बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फिल्मी स्टाइल में हुई इस फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात भर बदमाशों को तलाशती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर मामला दर्ज किया है.

फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने की फायरिंग

गणेशपुरा स्थित कल्लू की चक्की के पास रहने वाले अरविन्द उर्फ छोटे चौधरी ने कोतवाली पुलिस को बताया, " बुधवार रात मैं अपने घर पर था, तभी मेरे दरवाजे के बाहर आशू बनिया, अल्ला उर्फ आदित्य तिवारी, अभिषेक उर्फ एके. सिकरवार, श्याम शर्मा, मोटरसाइकिलों से आए और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे. जब मैंने गाली गलौज करने से मना किया, तो अल्ला तिवारी ने जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की."

गोलीबारी की घटना का फुटेज आया सामने

फायरिंग की घटना से पूरा परिवार और मोहल्ले को लोग दहशत में आ गए. बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 बाइकों पर सवार होकर 6 लोग आते है और मकान पर फायरिंग करते दिख रहे हैं. पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिपेन्द्र यादव ने बताया, " गणेशपुरा में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करनी की वारदात सामने आई है. पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली और 4 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Feb 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में गैंग्स ऑफ वासेपुर, बदमाशों ने मकान पर की अंधाधुंध फायरिंग

Murena, MP

गणेशपुर में एक मकान पर बुधवार देर रात 6 बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. फिल्मी स्टाइल में हुई इस फायरिंग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रात भर बदमाशों को तलाशती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान कर मामला दर्ज किया है.

फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने की फायरिंग

गणेशपुरा स्थित कल्लू की चक्की के पास रहने वाले अरविन्द उर्फ छोटे चौधरी ने कोतवाली पुलिस को बताया, " बुधवार रात मैं अपने घर पर था, तभी मेरे दरवाजे के बाहर आशू बनिया, अल्ला उर्फ आदित्य तिवारी, अभिषेक उर्फ एके. सिकरवार, श्याम शर्मा, मोटरसाइकिलों से आए और पुरानी रंजिश में गाली गलौज करने लगे. जब मैंने गाली गलौज करने से मना किया, तो अल्ला तिवारी ने जान से मारने की नीयत से अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की."

गोलीबारी की घटना का फुटेज आया सामने

फायरिंग की घटना से पूरा परिवार और मोहल्ले को लोग दहशत में आ गए. बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की घटना घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. घटना एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 2 बाइकों पर सवार होकर 6 लोग आते है और मकान पर फायरिंग करते दिख रहे हैं. पीड़ित की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है.

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

इस मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दिपेन्द्र यादव ने बताया, " गणेशपुरा में कुछ लोगों द्वारा फायरिंग करनी की वारदात सामने आई है. पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर ली और 4 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gangs-of-wasseypur-miscreants-in-morena-fired-indiscriminate-firing-at/article-10189

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.