Video : "ना जीवन में चैन, ना मरण में सुकून: बेहलोट श्मशान की दुर्दशा"

गंज बासौदा (विदिशा)।

कभी आपने सोचा है, जब जीवन की सबसे अंतिम रस्म – अग्नि संस्कार – भी छत की टपकन और तिरपाल के भरोसे हो जाए, तो क्या सच में हम सभ्य समाज कहलाने के काबिल हैं?

गंज बासौदा के बेहलोट बायपास पर बना श्मशान घाट इन दिनों किसी उपेक्षित खंडहर से कम नहीं। बुधवार शाम, जब प्रमोद शर्मा 'भर्री' अपनी मां गीता बाई शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंचे, तभी आसमान फट पड़ा। बारिश ने जैसे वर्षों से उपेक्षा की कहानी को उजागर करने की कसम खा रखी थी।

टीन शेड की जर्जर छत से लगातार पानी टपकता रहा — और नीचे, चिता जलाने की तैयारी कर रहा परिवार असहाय खड़ा रहा। ये दृश्य सिर्फ एक परिवार की तकलीफ़ नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता की तस्वीर बन गया।

भीगते लोग, गीली लकड़ियाँ, और ऊपर से चिता पर गिरती बारिश — यह कोई कथा नहीं, जमीनी हकीकत थी। स्थानीय लोग दौड़कर एक तिरपाल लेकर आए, दो युवक जान जोखिम में डालकर शेड की छत पर चढ़े, तिरपाल फैलाया गया। कुछ राहत मिली — लेकिन चिता की गर्मी से वह तिरपाल भी जल उठा। फिर भी, गांव के सहयोग और हौसले से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सकी।

पर क्या सवाल भीग गया?

डॉ. सुनील राय और समाजसेवी राजकुमार शुक्ला कहते हैं — यह सिर्फ एक दिन की घटना नहीं है, यह सालों से चलती आ रही बेइंतजामी की कथा है। इस श्मशान में न ढंग का शेड है, न बारिश में निकलने लायक जलनिकासी। बरसात में पूरा परिसर तालाब बन जाता है।

विडंबना यह है कि यह श्मशान शहरी सीमा में तो आता है, पर प्रशासनिक अधिकार हरदूखेड़ी पंचायत के पास हैं। इस “सीमारेखा” के बीच में फंसी जनता अपने मृतकों की भी गरिमा नहीं बचा पा रही।

एक सवाल...

हम स्मार्ट शहरों की बात करते हैं, मगर क्या अंतिम संस्कार भी स्मार्टली और सम्मानपूर्वक नहीं किया जा सकता? क्या सुकून अब सिर्फ सपनों में ही मिलता है — ज़िंदगी में भी नहीं, मौत के बाद भी नहीं?

...........................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jul 2025 By दैनिक जागरण

Video : "ना जीवन में चैन, ना मरण में सुकून: बेहलोट श्मशान की दुर्दशा"

गंज बासौदा (विदिशा)।

कभी आपने सोचा है, जब जीवन की सबसे अंतिम रस्म – अग्नि संस्कार – भी छत की टपकन और तिरपाल के भरोसे हो जाए, तो क्या सच में हम सभ्य समाज कहलाने के काबिल हैं?

गंज बासौदा के बेहलोट बायपास पर बना श्मशान घाट इन दिनों किसी उपेक्षित खंडहर से कम नहीं। बुधवार शाम, जब प्रमोद शर्मा 'भर्री' अपनी मां गीता बाई शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंचे, तभी आसमान फट पड़ा। बारिश ने जैसे वर्षों से उपेक्षा की कहानी को उजागर करने की कसम खा रखी थी।

टीन शेड की जर्जर छत से लगातार पानी टपकता रहा — और नीचे, चिता जलाने की तैयारी कर रहा परिवार असहाय खड़ा रहा। ये दृश्य सिर्फ एक परिवार की तकलीफ़ नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की संवेदनहीनता की तस्वीर बन गया।

भीगते लोग, गीली लकड़ियाँ, और ऊपर से चिता पर गिरती बारिश — यह कोई कथा नहीं, जमीनी हकीकत थी। स्थानीय लोग दौड़कर एक तिरपाल लेकर आए, दो युवक जान जोखिम में डालकर शेड की छत पर चढ़े, तिरपाल फैलाया गया। कुछ राहत मिली — लेकिन चिता की गर्मी से वह तिरपाल भी जल उठा। फिर भी, गांव के सहयोग और हौसले से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जा सकी।

पर क्या सवाल भीग गया?

डॉ. सुनील राय और समाजसेवी राजकुमार शुक्ला कहते हैं — यह सिर्फ एक दिन की घटना नहीं है, यह सालों से चलती आ रही बेइंतजामी की कथा है। इस श्मशान में न ढंग का शेड है, न बारिश में निकलने लायक जलनिकासी। बरसात में पूरा परिसर तालाब बन जाता है।

विडंबना यह है कि यह श्मशान शहरी सीमा में तो आता है, पर प्रशासनिक अधिकार हरदूखेड़ी पंचायत के पास हैं। इस “सीमारेखा” के बीच में फंसी जनता अपने मृतकों की भी गरिमा नहीं बचा पा रही।

एक सवाल...

हम स्मार्ट शहरों की बात करते हैं, मगर क्या अंतिम संस्कार भी स्मार्टली और सम्मानपूर्वक नहीं किया जा सकता? क्या सुकून अब सिर्फ सपनों में ही मिलता है — ज़िंदगी में भी नहीं, मौत के बाद भी नहीं?

...........................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ganj-basoda-vidisha/article-27176

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.