कचरा गाड़ी कलेक्शन के ड्राइवर ने किया मानवता को शर्मसार, पहले वृद्ध को टक्कर मारी, फिर 5 फीट तक घसीटा

Ujjain, MP

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक ने एक वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हद तो तब हो गई जब गाड़ी चालक वृद्ध को करीब 5 फीट तक घसीटते हुए भी ले गया।

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक ने एक वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने की बजाय वृद्ध को तड़पता छोड़ मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गडरोली थाना बहेट जिला ग्वालियर निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप पिता रामचरण कुशवाह ट्रेजर बाजार के सामने सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं। रामस्वरूप परिवार के साथ सब्जी मंडी में ही रहते हैं। सुबह रामस्वरूप अपनी दुकान के पास खड़े थे। इस दौरान कचरा कलेक्शन वाहन क्रमांक एमपी 13 जेडसी 4373 का चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए लाया और रामस्वरूप को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कई फीट तक रामस्वरूप से घसीटते हुए ले गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और गाड़ी के बीच फंसे वृद्ध को निकालकर वापस - गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों की आवाज सुनकर रामस्वरूप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से परिजन रामस्वरूप को अस्पताल लेकर आए और उन्हें भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घायल रामस्वरूप के पुत्र प्रेमनारायण कुशवाह की शिकायत पर कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डंपर की टक्कर से भी हुए चार घायल
पंवासा थाना क्षेत्र में एक डंपर चालक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक वृद्ध सहित चार लोग घायल हो गए। पंवासा थाना पुलिस ने बताया ग्राम पंथमुंडला थाना विजयागंज मंडी जिला देवास निवासी 49 वर्षीय यूसुफ पिता मोहम्मद पटेल की कार को माधोपुरा रोड के सामने मक्सी रोड पर डंपर क्रमांक एमपी 13 जीए 1460 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार 60 वर्षीय मंसूर पिता शेर मोहम्मद पटेल, 40 वर्षीय रुकय्या बी पति यूसुफ पटेल, 14 वर्षीय सूफियान पिता यूसुफ पटेल और 10 वर्षीय अनस पिता पप्पू पटेल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यूसुफ पटेल की शिकायत पर डंपर चालके के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

कचरा गाड़ी कलेक्शन के ड्राइवर ने किया मानवता को शर्मसार, पहले वृद्ध को टक्कर मारी, फिर 5 फीट तक घसीटा

Ujjain, MP

नानाखेड़ा थाना क्षेत्र में नगर निगम की कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक ने एक वृद्ध को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाने की जिम्मेदारी निभाने की बजाय वृद्ध को तड़पता छोड़ मौके से गाड़ी लेकर भाग गया। घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने टक्कर मारने वाली खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि ग्राम गडरोली थाना बहेट जिला ग्वालियर निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप पिता रामचरण कुशवाह ट्रेजर बाजार के सामने सब्जी मंडी में दुकान लगाते हैं। रामस्वरूप परिवार के साथ सब्जी मंडी में ही रहते हैं। सुबह रामस्वरूप अपनी दुकान के पास खड़े थे। इस दौरान कचरा कलेक्शन वाहन क्रमांक एमपी 13 जेडसी 4373 का चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हुए लाया और रामस्वरूप को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद भी चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और कई फीट तक रामस्वरूप से घसीटते हुए ले गया। लोगों ने जब शोर मचाया तो ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और गाड़ी के बीच फंसे वृद्ध को निकालकर वापस - गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों की आवाज सुनकर रामस्वरूप के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से परिजन रामस्वरूप को अस्पताल लेकर आए और उन्हें भर्ती करवाया। जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घायल रामस्वरूप के पुत्र प्रेमनारायण कुशवाह की शिकायत पर कचरा कलेक्शन गाड़ी के चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

डंपर की टक्कर से भी हुए चार घायल
पंवासा थाना क्षेत्र में एक डंपर चालक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार में सवार एक वृद्ध सहित चार लोग घायल हो गए। पंवासा थाना पुलिस ने बताया ग्राम पंथमुंडला थाना विजयागंज मंडी जिला देवास निवासी 49 वर्षीय यूसुफ पिता मोहम्मद पटेल की कार को माधोपुरा रोड के सामने मक्सी रोड पर डंपर क्रमांक एमपी 13 जीए 1460 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार 60 वर्षीय मंसूर पिता शेर मोहम्मद पटेल, 40 वर्षीय रुकय्या बी पति यूसुफ पटेल, 14 वर्षीय सूफियान पिता यूसुफ पटेल और 10 वर्षीय अनस पिता पप्पू पटेल घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने यूसुफ पटेल की शिकायत पर डंपर चालके के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/garbage-van-collection-driver-put-humanity-to-shame-first-hit/article-6855

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.