- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में गरजा बुलडोजर: दो दर्जन से ज्यादा मकानों और दुकानों को किया गया जमींदोज, भारी पुलिस बल रहा त...
सतना में गरजा बुलडोजर: दो दर्जन से ज्यादा मकानों और दुकानों को किया गया जमींदोज, भारी पुलिस बल रहा तैनात
SATNA, MP
मध्य प्रदेश के सतना जिले के मुख्त्यारगंज में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का रास्ता रोकने वाले अतिक्रमण पर जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की है। निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के चलते वीनस मॉल के सामने प्रशासन की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया गया। बुलडोजर कार्रवाई से पहले आधा सैकड़ा अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी की गई थी। लेकिन इस बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर आज दो दर्जन से अधिक चिन्हित इमारतों पर बुलडोजर चला कर उसे जमींदोज कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल के साथ निगम एवम जिला प्रशासन का अमला मौजूद था।
जानकारी के मुताबिक 50 फीसदी निर्माण के बाद पिछले कई दिनों से अतिक्रमण के चलते यहां काम बंद था। निर्माण एजेंसी सेतु निगम के हाथ खड़े करने के बाद एसडीएम सिटी मौके पर पहुंचे और चिन्हित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। करीब 20 अतिक्रमण पाए गए थे, जिन्हें हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया गया कि कुछ लोगों ने रजिस्ट्री से ज्यादा एरिया में घर बना लिया है, जबकि कुछ ने बाउंड्री या फिर गार्डनिंग कर रखी थी। अवैध अतिक्रमण को प्रशासन की टीम ने हटा दिया है।
एसडीएम ने की कार्रवाई
एसडीएम राहुल सिलाड़िया ने निर्माण कार्य में दो दर्जन से ज्यादा अतिक्रमण चिन्हित कर पिछले दिनों अल्टीमेटम जारी किया था। इसका पालन नहीं किए जाने के 48 घंटे बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। जिन अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा नहीं हटाया, उन्हें जिला प्रशासन ने बल पूर्वक हटा दिया। बता दें कि सेतु निगम के बनाए जा रहे 643 मीटर लंबे और 8.40 मीटर चौड़ाई के आरओबी के निर्माण और मुआवजे के लिए 31 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए