ग्वालियर में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद वारदात; पुलिस को नहीं मिली शिकायत

ग्वालियर (म.प्र.)

On

उटीला क्षेत्र में 56 सेकंड में सिलेंडर लेकर फरार हुआ चोर; एजेंसी के बाहर से उठाकर ले गया सामान

ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति गैस एजेंसी के बाहर से सिलेंडर उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया।

जानकारी के अनुसार, उटीला गांव निवासी जसवंत जाटव गैस एजेंसी पर सिलेंडर का नंबर दर्ज कराने के लिए खिड़की पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना इंडियन कंपनी का सिलेंडर एजेंसी के बाहर रखा हुआ था। मौके का फायदा उठाकर एक युवक धीरे-धीरे सिलेंडर के आसपास घूमता रहा और मौका मिलते ही उसे उठाकर वहां से निकल गया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी ने महज 56 सेकंड के भीतर पूरी वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेता है और फिर बिना किसी घबराहट के सिलेंडर उठाकर चला जाता है। उस समय आसपास मौजूद लोगों को भी इस पर संदेह नहीं हुआ।

जब जसवंत जाटव वापस लौटे तो उन्हें अपना सिलेंडर गायब मिला। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

उटीला थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर विधिवत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Apr 2026 By Nitin Trivedi

ग्वालियर में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी, CCTV में कैद वारदात; पुलिस को नहीं मिली शिकायत

ग्वालियर (म.प्र.)

ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी की घटना सामने आई है। शनिवार दोपहर करीब 12 से 12:30 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति गैस एजेंसी के बाहर से सिलेंडर उठाकर फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसका वीडियो रविवार को सामने आया।

जानकारी के अनुसार, उटीला गांव निवासी जसवंत जाटव गैस एजेंसी पर सिलेंडर का नंबर दर्ज कराने के लिए खिड़की पर गए थे। इस दौरान उन्होंने अपना इंडियन कंपनी का सिलेंडर एजेंसी के बाहर रखा हुआ था। मौके का फायदा उठाकर एक युवक धीरे-धीरे सिलेंडर के आसपास घूमता रहा और मौका मिलते ही उसे उठाकर वहां से निकल गया।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, आरोपी ने महज 56 सेकंड के भीतर पूरी वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह पहले आसपास की स्थिति का जायजा लेता है और फिर बिना किसी घबराहट के सिलेंडर उठाकर चला जाता है। उस समय आसपास मौजूद लोगों को भी इस पर संदेह नहीं हुआ।

जब जसवंत जाटव वापस लौटे तो उन्हें अपना सिलेंडर गायब मिला। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की जानकारी स्थानीय स्तर पर दी गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

उटीला थाना पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने पर विधिवत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gas-cylinder-theft-in-broad-daylight-in-gwalior-incident-captured/article-50931

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.