सीएम हाउस में पहली बार होगा गौ-शाला सम्मेलन, 20 जून को 50 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

Bhopal, MP

मध्यप्रदेश में गौ-सेवा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य सरकार पहली बार मुख्यमंत्री निवास परिसर में गौ-शाला सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। यह प्रदेश स्तरीय आयोजन 20 जून, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल की विशेष उपस्थिति रहेगी।

इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से शासकीय और अशासकीय गौ-शाला संचालकों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान गौवंश व्यवस्थापन के लिए मुख्यमंत्री 50 करोड़ रुपये की राशि का अंतरित करेंगे।

सम्मेलन की प्रमुख घोषणाएं और कार्यक्रम

  • गौ-सेवा पुरस्कार: आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं को गौ-सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • हितलाभ वितरण: डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरण किया जाएगा।

  • पंजीयन प्रमाणपत्र: नई गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

  • उपकरण वितरण: मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से लाभार्थियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली वितरित की जाएगी।

  • लघु फिल्म प्रदर्शन: ‘पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम’ विषय पर एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

गौ-सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान

राज्य सरकार द्वारा पहली बार मुख्यमंत्री निवास में गौ-शाला सम्मेलन आयोजित किया जाना न केवल प्रतीकात्मक महत्व रखता है, बल्कि यह राज्य की पशुपालन नीति में गंभीर प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। गौ-शालाओं को आर्थिक सहायता, संसाधन और संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ नीतिगत सहयोग प्रदान करना सरकार के समग्र गौ-संवर्धन अभियान का हिस्सा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सीएम हाउस में पहली बार होगा गौ-शाला सम्मेलन, 20 जून को 50 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

Bhopal, MP

इस सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों से शासकीय और अशासकीय गौ-शाला संचालकों एवं प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान गौवंश व्यवस्थापन के लिए मुख्यमंत्री 50 करोड़ रुपये की राशि का अंतरित करेंगे।

सम्मेलन की प्रमुख घोषणाएं और कार्यक्रम

  • गौ-सेवा पुरस्कार: आचार्य विद्यासागर जीव दया गौ-सेवा सम्मान योजना के अंतर्गत चयनित गौ-शालाओं को गौ-सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

  • हितलाभ वितरण: डॉ. भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना के लाभार्थियों को लाभ वितरण किया जाएगा।

  • पंजीयन प्रमाणपत्र: नई गौ-शालाओं को पंजीयन प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

  • उपकरण वितरण: मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड एवं दयोदय महासंघ के सहयोग से लाभार्थियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली वितरित की जाएगी।

  • लघु फिल्म प्रदर्शन: ‘पशुपालन के क्षेत्र में प्रदेश के बढ़ते कदम’ विषय पर एक प्रेरणादायक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

गौ-सेवा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान

राज्य सरकार द्वारा पहली बार मुख्यमंत्री निवास में गौ-शाला सम्मेलन आयोजित किया जाना न केवल प्रतीकात्मक महत्व रखता है, बल्कि यह राज्य की पशुपालन नीति में गंभीर प्रतिबद्धता का भी परिचायक है। गौ-शालाओं को आर्थिक सहायता, संसाधन और संरचनात्मक सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ नीतिगत सहयोग प्रदान करना सरकार के समग्र गौ-संवर्धन अभियान का हिस्सा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gau-shala-sammelan-will-be-transferred-for-the-first-time-in/article-24755

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.