- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गोवंश की मौत, गौसेवकों ने लगाया जाम
अज्ञात वाहन की टक्कर से 5 गोवंश की मौत, गौसेवकों ने लगाया जाम
Datia, MP
दतिया जिले में बुधवार सुबह एनएच-44 पर बड़ौनी तिराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने पांच गोवंश को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही सभी की मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय गौसेवक आक्रोशित हो गए और सुबह करीब साढ़े आठ बजे हाईवे पर जाम लगा दिया।
अचानक लगे जाम से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की जानकारी मिलते ही एडीएम संतोष तिवारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाइश दी और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े नौ बजे जाम खुलवाया गया।
कार्रवाई की मांग
गौसेवकों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आए दिन अज्ञात वाहनों की टक्कर से गोवंश की मौत हो रही है, लेकिन जिम्मेदार ठोस कदम नहीं उठाते। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक ऐसी घटनाएं यूं ही घटती रहेंगी।
प्रशासन की पहल
एसडीएम संतोष तिवारी ने बताया कि समझाइश के बाद जाम खुलवाया गया है। साथ ही आसपास स्थित गोशालाओं का निरीक्षण कर उन्हें जल्द चालू कराने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे, ताकि गोवंश सड़कों पर न भटकें और ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए