- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- आपातकाल के 50 वर्ष: आज भोपाल में 700 मीसाबंदियों का सम्मान, गहलोत-सोलंकी को मिलेगा ताम्रपत्र
आपातकाल के 50 वर्ष: आज भोपाल में 700 मीसाबंदियों का सम्मान, गहलोत-सोलंकी को मिलेगा ताम्रपत्र
Bhopal, MP
.jpg)
देश में आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार आज राजधानी भोपाल में ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास पर प्रदेशभर के करीब 700 मीसाबंदियों का सम्मान करेंगे। इस कार्यक्रम में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत और हरियाणा के पूर्व राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को ताम्रपत्र देकर विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
लोकतंत्र के सेनानियों को मिलेगा राज्य का सम्मान
कार्यक्रम का आयोजन लोकतंत्र सेनानी संघ के तत्वावधान में किया जा रहा है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष तपन भौमिक ने बताया कि यह सम्मान केवल मीसाबंदियों के लिए नहीं बल्कि उस संघर्षशील भावना के लिए है, जिसने भारत की लोकतांत्रिक आत्मा को जीवित रखा।
सीएम करेंगे पारिवारिक मिलन और भोजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव न केवल मीसाबंदियों को सम्मानित करेंगे बल्कि उनके परिवारों के साथ सामूहिक भोज भी करेंगे। यह आयोजन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र के रक्षकों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक होगा।
जिलों में भी होगा सम्मान, मंत्री होंगे प्रतिनिधि
भोपाल के मुख्य आयोजन के साथ ही, प्रदेश के अन्य जिलों में भी मीसाबंदियों को सम्मानित किया जाएगा। वहां मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में प्रभारी मंत्री ताम्रपत्र भेंट करेंगे। इस आयोजन की श्रृंखला में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।