गजनी खेड़ी का नाम होगा चामुंडा माता नगरी, मौलाना गांव और जहांगीरपुर को भी मिली नई पहचान

Ujjain, MP

मध्य प्रदेश की 3 पंचायतों के नाम मोहन यादव ने बदल दिए. ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति को मिला नया स्वरूप.

मध्य प्रदेश में रविवार को 3 जगहों के नाम बदल दिए गए. उज्जैन के बड़नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बड़ी घोषणा की. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गजनीखेड़ा का नाम अब चामुंडा माता नगरी होगा. वहीं मौलाना गांव विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा और जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर होगा. मोहन यादव रविवार को बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में उन्होंने 3 स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया.

उज्जैन की 3 पंचायतों के नाम बदले

बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "जब बंबई का नाम बदल कर मुंबई हो सकता है, मद्रास का नाम चेन्नई हो सकता है तो गजनी खेड़ा का क्यों नहीं बदला जा सकता. इसे अब चामुंडा माता नगरी के नाम से जाना जाएगा. मौलाना गांव को विक्रम नगर और जहांगीरपुर को जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा."

'ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति को मिला नया स्वरूप'

सीएम मोहन यादव ने कहा कि "मध्य प्रदेश में भी सांस्कृतिक धरोहर और गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से चामुंडा माता नगरी का विकास किया जाएगा. नाम केवल शब्द नहीं होते, यह हमारी पहचान और संस्कृति का प्रतीक हैं. इन परिवर्तनों से इन क्षेत्रों को नई दिशा और उन्नति का मार्ग मिलेगा. इसके विस्तार के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं. इन बदलावों के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं."

CM Mohan Yadav in Gajnikheda Badnagar
बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम डॉ मोहन यादव 
 
    'अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा स्कूल का नाम'

    सीएम मोहन यादव ने बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि "बड़नगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्राथमिक शिक्षा हुई थी ऐसे में यहां नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा. उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा ही युवाओं के सशक्त और स्वर्णिम भविष्य का स्रोत है. उच्च गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, जिसके लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल संचालित किए जा रहे हैं."

    -----------------

    हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
    🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
    🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
    🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
    🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

    📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
    👉 आज ही जुड़िए

    www.dainikjagranmpcg.com
    05 Jan 2025 By दैनिक जागरण

    गजनी खेड़ी का नाम होगा चामुंडा माता नगरी, मौलाना गांव और जहांगीरपुर को भी मिली नई पहचान

    Ujjain, MP

    मध्य प्रदेश में रविवार को 3 जगहों के नाम बदल दिए गए. उज्जैन के बड़नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यह बड़ी घोषणा की. उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि गजनीखेड़ा का नाम अब चामुंडा माता नगरी होगा. वहीं मौलाना गांव विक्रम नगर के नाम से जाना जाएगा और जहांगीरपुर का नाम जगदीशपुर होगा. मोहन यादव रविवार को बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे थे. इसी कार्यक्रम में उन्होंने 3 स्थानों के नाम बदलने का ऐलान किया.

    उज्जैन की 3 पंचायतों के नाम बदले

    बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण करने पहुंचे सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि "जब बंबई का नाम बदल कर मुंबई हो सकता है, मद्रास का नाम चेन्नई हो सकता है तो गजनी खेड़ा का क्यों नहीं बदला जा सकता. इसे अब चामुंडा माता नगरी के नाम से जाना जाएगा. मौलाना गांव को विक्रम नगर और जहांगीरपुर को जगदीशपुर के नाम से जाना जाएगा."

    'ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति को मिला नया स्वरूप'

    सीएम मोहन यादव ने कहा कि "मध्य प्रदेश में भी सांस्कृतिक धरोहर और गौरव को पुनर्जीवित करने के लिए यह कदम उठाया गया है. धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से चामुंडा माता नगरी का विकास किया जाएगा. नाम केवल शब्द नहीं होते, यह हमारी पहचान और संस्कृति का प्रतीक हैं. इन परिवर्तनों से इन क्षेत्रों को नई दिशा और उन्नति का मार्ग मिलेगा. इसके विस्तार के लिए भी आदेश जारी कर दिए गए हैं. इन बदलावों के लिए मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं."

    CM Mohan Yadav in Gajnikheda Badnagar
    बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम डॉ मोहन यादव 
     
      'अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा स्कूल का नाम'

      सीएम मोहन यादव ने बड़नगर के गजनीखेड़ा में सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण किया. उन्होंने कहा कि "बड़नगर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्राथमिक शिक्षा हुई थी ऐसे में यहां नवनिर्मित सीएम राइज स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा. उन्होंने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि शिक्षा ही युवाओं के सशक्त और स्वर्णिम भविष्य का स्रोत है. उच्च गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है, जिसके लिए प्रदेश में सीएम राइज स्कूल संचालित किए जा रहे हैं."

      https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/ghazni-khedi-will-be-named-chamunda-mata-nagari-maulana-village/article-7066

      खबरें और भी हैं

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      टाप न्यूज

      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
      मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
      रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
      देश विदेश 
      ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
      देश विदेश 
      2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

      बिजनेस

      ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
      एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
      पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
      शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
      BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
      शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
      Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.