- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा अस्पताल में युवती का आत्मघाती प्रयास, सुरक्षा गार्ड ने बचाई जान
रीवा अस्पताल में युवती का आत्मघाती प्रयास, सुरक्षा गार्ड ने बचाई जान
Rewa, MP
शहर के प्रमुख सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बुधवार को एक डरावना हादसा होते-होते टल गया। एक युवती ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से कूदने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते महिला सुरक्षा गार्ड ने उसे पकड़कर सुरक्षित नीचे उतार लिया।
गार्ड की त्वरित प्रतिक्रिया के कारण बड़ी अनहोनी टल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवती के कूदने और गार्ड द्वारा उसे बचाने का पूरा दृश्य कैद है।
अस्पताल प्रशासन ने युवती को तत्काल अपनी निगरानी में लिया है और घटना के पीछे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानसिक तनाव या किसी व्यक्तिगत परेशानी के चलते यह कदम उठाया गया हो सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए