ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 24 और 25 फरवरी को जुटेंगे दिग्गज, MP में इन सेक्टर्स पर बढ़ी निवेश की संभावना

BHOPAL, MP

पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव अब ग्लोबल इन्वेस्टर समिट ऐसे लोकल से ग्लोबल मेगा इवेंट एमपी में आयोजित किए जा रहे हैं. वहीं, इन दिनों मध्य प्रदेश सरकार 24 और 25 फरवरी को भोपाल में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्ट समिट की तैयारियों में जोरों से जुटी हुई. कारोबारी जगत के कई दिग्गज इस मंच पर शिरकत करेंगे. साथ ही एमपी में बड़े निवेश की संभावना है. जानें किन-किन सेक्टर्स पर निवेश किया जाएगा.

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में  24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होगी. प्रदेश के इस मेगा इवेंट में सरकार किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रही है. सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. ताकि देश के दिल में आने वाले मेहमानों के खातेदारी में कहीं कोई कमी न हो. बता दें, इस मेगा इवेंट में मध्य प्रदेश की सरकार ने देश-विदेश के दिग्गज कारोबारियों को न्योता दिया है. खास बात ये है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के प्रमुख 6 सेक्टर्स पर केंद्रित समिट के आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. GIS का कार्यक्रम मनाव संग्रहालय में आयोजित होगा. पीएम नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आएंगे. 

अवसरों की होगी भरमर

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है. प्रदेश में जहां रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के माध्यम से क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए संभाग स्तर पर रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए निवेशकों के साथ वन टू वन किया. वहीं, अब ग्लोबल स्तर पर प्रदेश में बड़े निवेश और रोजगार के लिए सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का मेगा इवेंट करने वाली है. इस इवेंट को लेकर पूरा सरकारी तंत्र टॉप टू बॉटम जुटा हुआ है. 

ये दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

GIS के कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे. उन नामों में से कुछ खास नाम हैं, वो है गौतम अदाणी, टाटा ग्रुप के चेयरमैन केएन चंद्रशेखरन, विप्रो के अजीम प्रेमजी, महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, अनिल अंबानी, एयरटेल के सुनील भारती मित्तल समेत अन्य नाम भी शामिल हैं. 

एक मंच पर नीति, निवेश और नियोजन पर होगी चर्चा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में यह शायद पहली मर्तबा ही होगा कि जब एक ही मंच पर देश के दिल कहे जाने वाले प्रदेश में नीति, निवेश और नियोजन पर चर्चा होगी. हर सेक्टर के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और निवेशक मौजूद होंगे. दिग्गजों के एक मंच पर मंथन और संवाद प्रक्रिया से नए अवसर सृजित होंगे. प्रदेश आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा. ऐसा अनुमान जानकार लगा रहे हैं. 

इन सेक्टर्स पर सबकी नजर

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर जिन छह सेक्टर्स पर बड़े निवेश की संभावना है, उस पर सबकी नजरे हैं. इन सेक्टर्स से जुड़े लोगों का सकारात्मक रूख है. वो छह सेक्टर्स हैं शहरी विकास, पर्यटन, माइनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी और एमएसएमई.  इसके अलावा एमपी कई क्षेत्रों में वैश्विक दुनिया के लिए तेजी से उभरता हुआ प्रदेश है. डायमंड प्रोड्यूसिंग स्टेट के साथ कई खूबियां एमपी को अलग बनाती हैं.  वहीं, बीजेपी सरकार की पहल पर प्रदेश ग्रीन एनर्जी हब, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र और उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है.

प्रवासियों को भी जोड़ा जाएगा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेश के जरिए सरकार मध्यप्रदेश प्रवासी भारतीयों को भी जोड़ने का प्रयास करेगी. प्रदेश के ऐसे कई दिग्गज कारोबारी हैं, जो विदेशों में अपना कारोबार कर रहे हैं. उन्हें खुद के गृह राज्य में निवेश का सरकार ने न्योता दिया है. इस कदम से न सिर्फ निवेश बढ़ेगा बल्कि युवाओं के लिए तरक्की के नए द्वार भी खुलेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2025 By दैनिक जागरण

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में 24 और 25 फरवरी को जुटेंगे दिग्गज, MP में इन सेक्टर्स पर बढ़ी निवेश की संभावना

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में  24 और 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित होगी. प्रदेश के इस मेगा इवेंट में सरकार किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ रही है. सुरक्षा से लेकर सुविधाओं तक सारे इंतजाम किए जा रहे हैं. ताकि देश के दिल में आने वाले मेहमानों के खातेदारी में कहीं कोई कमी न हो. बता दें, इस मेगा इवेंट में मध्य प्रदेश की सरकार ने देश-विदेश के दिग्गज कारोबारियों को न्योता दिया है. खास बात ये है कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में राज्य के प्रमुख 6 सेक्टर्स पर केंद्रित समिट के आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की जा रही है. GIS का कार्यक्रम मनाव संग्रहालय में आयोजित होगा. पीएम नरेंद्र मोदी भी इस कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर आएंगे. 

अवसरों की होगी भरमर

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन करने जा रही है. प्रदेश में जहां रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव के माध्यम से क्षेत्रीय निवेश को बढ़ावा देने के लिए संभाग स्तर पर रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए निवेशकों के साथ वन टू वन किया. वहीं, अब ग्लोबल स्तर पर प्रदेश में बड़े निवेश और रोजगार के लिए सरकार ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का मेगा इवेंट करने वाली है. इस इवेंट को लेकर पूरा सरकारी तंत्र टॉप टू बॉटम जुटा हुआ है. 

ये दिग्गज उद्योगपति होंगे शामिल

GIS के कार्यक्रम में देश के कई दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे. उन नामों में से कुछ खास नाम हैं, वो है गौतम अदाणी, टाटा ग्रुप के चेयरमैन केएन चंद्रशेखरन, विप्रो के अजीम प्रेमजी, महिंद्रा के आनंद महिंद्रा, एयरटेल के सुनील भारती मित्तल, अनिल अंबानी, एयरटेल के सुनील भारती मित्तल समेत अन्य नाम भी शामिल हैं. 

एक मंच पर नीति, निवेश और नियोजन पर होगी चर्चा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में यह शायद पहली मर्तबा ही होगा कि जब एक ही मंच पर देश के दिल कहे जाने वाले प्रदेश में नीति, निवेश और नियोजन पर चर्चा होगी. हर सेक्टर के विशेषज्ञ, नीति-निर्माता और निवेशक मौजूद होंगे. दिग्गजों के एक मंच पर मंथन और संवाद प्रक्रिया से नए अवसर सृजित होंगे. प्रदेश आर्थिक रूप से सशक्त बनेगा. ऐसा अनुमान जानकार लगा रहे हैं. 

इन सेक्टर्स पर सबकी नजर

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर जिन छह सेक्टर्स पर बड़े निवेश की संभावना है, उस पर सबकी नजरे हैं. इन सेक्टर्स से जुड़े लोगों का सकारात्मक रूख है. वो छह सेक्टर्स हैं शहरी विकास, पर्यटन, माइनिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, आईटी और एमएसएमई.  इसके अलावा एमपी कई क्षेत्रों में वैश्विक दुनिया के लिए तेजी से उभरता हुआ प्रदेश है. डायमंड प्रोड्यूसिंग स्टेट के साथ कई खूबियां एमपी को अलग बनाती हैं.  वहीं, बीजेपी सरकार की पहल पर प्रदेश ग्रीन एनर्जी हब, विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र और उभरते हुए टेक्नोलॉजी हब के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है.

प्रवासियों को भी जोड़ा जाएगा

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में निवेश के जरिए सरकार मध्यप्रदेश प्रवासी भारतीयों को भी जोड़ने का प्रयास करेगी. प्रदेश के ऐसे कई दिग्गज कारोबारी हैं, जो विदेशों में अपना कारोबार कर रहे हैं. उन्हें खुद के गृह राज्य में निवेश का सरकार ने न्योता दिया है. इस कदम से न सिर्फ निवेश बढ़ेगा बल्कि युवाओं के लिए तरक्की के नए द्वार भी खुलेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/global-investor-summit-will-gather-on-february-24-and-25/article-9693

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.