सोना-चांदी नहीं, चोरों ने चुराई खेत में खड़ी चने की फसल, नरसिंहपुर में अजीब वारदात

Narsinnghpur, MP

नरसिंहपुर में चोर किसान के खेत में खड़ी 1 एकड़ चने की फसल काट ले गए. चोरों की तलाश इधर-उधर भटक रहा पीड़ित किसान.

जिले से एक अनोखी घटना सामने, जिसने पुलिस को भी अचरज में डाल दिया है. दरअसल, चोरों ने बीते 2 मार्च की रात एक खेत में खड़ी चने की फसल चोरी कर ली. इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है. पीड़ित किसान का दावा है कि चोरों ने 10 क्विंटल चने की फसल पार कर दी, जिससे करीब उसे 50 हजार रु का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसान ने कहा, " वह जब इस मामले की शिकायत करने पुलिस थाने में गया, तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की."

1 एकड़ जमीन से चने की खड़ी फसल चोरी

यह पूरा मामला नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत नारगी गांव का है. पीड़ित किसान प्रदीप कौरव इस गांव के सरपंच है. प्रदीप ने तीन एकड़ खेत में चने की फसल लगाई हुई है. चने की फसल अभी पूरी तरह पकी नहीं है, लेकिन थोड़ी जगह में चना काटने के लिए एकदम तैयार स्थिति में था. प्रदीप सोमवार की सुबह जब अपने खेत पर गए, तो उन्होंने देखा कि उनकी लगभग एक एकड़ खेत की फसल गायब है. प्रदीप ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया.

'खेत में अक्सर होती थी छोटी-मोटी चोरी'

प्रदीप कौरव ने बताया कि उनके खेत से अक्सर चोरी होती है, लेकिन यह चोरियां छोटी-मोटी होती थीं. थोड़ी बहुत फसल लोग उठ कर ले जाते थे, लेकिन इस बार तो चोरों ने करीब 1 एकड़ में लगी चने की पूरी फसल ही काट ली. प्रदीप ने कहा, " घटना की जब जांच की गई तो पता लगा कि देर रात एक ट्रैक्टर खेत पहुंचा था. इसी ट्रैक्टर में सवार होकर कुछ लोग खेत आए थे. सीसीटीवी में ट्रैक्टर को खेत पर आते-जाते देखा जा सकता है."

पुलिस कर रही मामले की जांच

करेली थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया, " प्रदीप कौरव ने खेत में हुई चने की चोरी की जानकारी एक पत्र के माध्यम से करेली थाने को दी है. इस मामले से जुड़े हुए सभी पहलू जांचे जा रहे हैं. सामान्य तौर पर खेत से फसल चोरी होना आसान काम नहीं होता है. अक्सर ऐसे मामलों में जमीनी विवाद बड़ी वजह होती है. यदि यह काम चोरों ने किया है, तो उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की जाएगी.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सोना-चांदी नहीं, चोरों ने चुराई खेत में खड़ी चने की फसल, नरसिंहपुर में अजीब वारदात

Narsinnghpur, MP

जिले से एक अनोखी घटना सामने, जिसने पुलिस को भी अचरज में डाल दिया है. दरअसल, चोरों ने बीते 2 मार्च की रात एक खेत में खड़ी चने की फसल चोरी कर ली. इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा गया है. पीड़ित किसान का दावा है कि चोरों ने 10 क्विंटल चने की फसल पार कर दी, जिससे करीब उसे 50 हजार रु का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसान ने कहा, " वह जब इस मामले की शिकायत करने पुलिस थाने में गया, तो पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की."

1 एकड़ जमीन से चने की खड़ी फसल चोरी

यह पूरा मामला नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत नारगी गांव का है. पीड़ित किसान प्रदीप कौरव इस गांव के सरपंच है. प्रदीप ने तीन एकड़ खेत में चने की फसल लगाई हुई है. चने की फसल अभी पूरी तरह पकी नहीं है, लेकिन थोड़ी जगह में चना काटने के लिए एकदम तैयार स्थिति में था. प्रदीप सोमवार की सुबह जब अपने खेत पर गए, तो उन्होंने देखा कि उनकी लगभग एक एकड़ खेत की फसल गायब है. प्रदीप ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया.

'खेत में अक्सर होती थी छोटी-मोटी चोरी'

प्रदीप कौरव ने बताया कि उनके खेत से अक्सर चोरी होती है, लेकिन यह चोरियां छोटी-मोटी होती थीं. थोड़ी बहुत फसल लोग उठ कर ले जाते थे, लेकिन इस बार तो चोरों ने करीब 1 एकड़ में लगी चने की पूरी फसल ही काट ली. प्रदीप ने कहा, " घटना की जब जांच की गई तो पता लगा कि देर रात एक ट्रैक्टर खेत पहुंचा था. इसी ट्रैक्टर में सवार होकर कुछ लोग खेत आए थे. सीसीटीवी में ट्रैक्टर को खेत पर आते-जाते देखा जा सकता है."

पुलिस कर रही मामले की जांच

करेली थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया, " प्रदीप कौरव ने खेत में हुई चने की चोरी की जानकारी एक पत्र के माध्यम से करेली थाने को दी है. इस मामले से जुड़े हुए सभी पहलू जांचे जा रहे हैं. सामान्य तौर पर खेत से फसल चोरी होना आसान काम नहीं होता है. अक्सर ऐसे मामलों में जमीनी विवाद बड़ी वजह होती है. यदि यह काम चोरों ने किया है, तो उन्हें पकड़ने की कोशिश भी की जाएगी.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gold-and-silver-not-thieves-stole-strange-crop-in-narsinghpur/article-12672

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.