ग्वालियर में आरक्षक की पत्नी के पर्स से सोने की झुमकी गायब, संदिग्ध महिला सीसीटीवी में कैद

ग्वालियर (म.प्र.)

On

डीबी मॉल क्रॉसिंग पर घटना, ऑटो से फरार हुई महिला की तलाश

ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में एक पुलिस आरक्षक की पत्नी के पर्स से सोने की झुमकी चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात बजरिया चौकी के पास डीबी मॉल के सामने स्थित क्रॉसिंग पर हुई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, माधौपुर टेकनपुर निवासी नीतू सिंह, पत्नी आरक्षक रविंद्र सिंह, इंदौर जाने के लिए शुक्रवार को ग्वालियर बस स्टैंड पहुंची थीं। वहां से वे पैदल रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थीं। क्रॉसिंग पार करते समय एक महिला उनके पीछे-पीछे चलने लगी।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि संदिग्ध महिला ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके पर्स की चेन खोली और उसमें रखी सोने की झुमकी निकाल ली। जब नीतू सिंह ने उसे पर्स पकड़ने का कारण पूछा, तो वह तुरंत पास खड़े ऑटो में बैठकर मौके से निकल गई।

रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में सवार होने के बाद जब उन्होंने पर्स की जांच की, तो झुमकी गायब मिलीं। इसके बाद उन्होंने यात्रा रद्द कर दी और बजरिया पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में एक महिला पीड़िता के पीछे चलती दिखाई दे रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि घटनास्थल व्यस्त क्षेत्र है और वहां लगातार लोगों की आवाजाही रहती है, इसलिए पहचान की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

पड़ाव थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि मामला दर्ज कर संदिग्ध महिला की तलाश की जा रही है। ऑटो के संभावित रूट और आसपास के कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gold-earring-missing-from-constables-wifes-purse-in-gwalior-suspicious/article-46233

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.