खुशखबरी : दतिया हवाई अड्डे को मिला DGCA का लाइसेंस, 118 एकड़ क्षेत्रफल में किया गया तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं

Datia, MP

दतिया हवाई अड्डे को लेकर एक खुशखबरी है. अब डीजीसीए का लाइसेंस मिल चुका है. प्रदेश में 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात को एक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है.

दतिया वासियों के लिए खुशखबरी है.  क्योंकि लंबे इंतजार के बाद दतिया हवाई अड्डे को   डीजीसीए लाइसेंस मिला है. हवाई उड़ान की जन सेवाओं के लिए ये लाइसेंस बेहद जरुरी होता है. खास बात ये है कि सरकार जल्द इसे पब्लिक यूज के लिए शुरू करने वाली है. सतना और दतिया के हवाई अड्डे के लोकार्पण की भी तैयारी की जा रही है. इसको लेकर कभी-भी अपडेट आ सकता है. प्रदेश के मुखिया ने सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए बधाई दी है. अब दतिया से भी प्रदेशवासी अपनी उड़ान भर सकेंगे.  साथ ही MP को 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात मिली है. 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को दतिया हवाई अड्डे को 3सी/वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्रदान किया गया. इस लाइसेंस के मिलने के बाद दतिया हवाई अड्डा मध्यप्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है.

इन सुविधाओं से युक्त है दतिया हवाई अड्डा

दतिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा गया है. बता दें, दतिया हवाई अड्डा लगभग 118 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया. इस हवाई अड्डे का रन-वे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है. हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन 768 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो प्रति घंटे 100 यात्रियों की क्षमता रखता है. एप्रोन को दो एटीआर-72 विमानों के लिए अनुकूलित किया गया. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन (आरबी एंड एचबी), ईटीडी, सीसीटीवी प्रणाली, डीएफएमडी, एचएचएमडी, वॉकी-टॉकी, आरटी-सेट और बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी हवाई अड्डे पर स्थापित की गई हैं.

जल्द किया जाएगा लोकार्पण 

दतिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीवी, एफआईडीएस (फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम), पीए सिस्टम, रिजर्व लॉन्ज और वाई-फाई की सुविधा दी गई है. आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन केंद्र में एक अग्निशमन वाहन और एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है. सतना और दतिया हवाई अड्डों का विधिवत लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा, इसके बाद इन हवाई अड्डों से आम यात्रियों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा.

केंद्र सरकार ने दिया ये तोहफा 

सितंबर 2024 से पहले मध्यप्रदेश में केवल 5 हवाई अड्डे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो और ग्वालियर को ही पब्लिक यूज के लिए लाइसेंस प्राप्त थे. इसके बाद 9 सितंबर 2024 को रीवा हवाई अड्डे को 3सी/आईएफआर श्रेणी में लाइसेंस प्रदान किया गया. इसका उ‌द्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया गया. बीते 23 दिसंबर 2024 को सतना हवाई अड्डे को भी 2बी/वीएफआर श्रेणी में पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लायसेंस प्राप्त हुआ है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

खुशखबरी : दतिया हवाई अड्डे को मिला DGCA का लाइसेंस, 118 एकड़ क्षेत्रफल में किया गया तैयार, मिलेंगी ये सुविधाएं

Datia, MP

दतिया वासियों के लिए खुशखबरी है.  क्योंकि लंबे इंतजार के बाद दतिया हवाई अड्डे को   डीजीसीए लाइसेंस मिला है. हवाई उड़ान की जन सेवाओं के लिए ये लाइसेंस बेहद जरुरी होता है. खास बात ये है कि सरकार जल्द इसे पब्लिक यूज के लिए शुरू करने वाली है. सतना और दतिया के हवाई अड्डे के लोकार्पण की भी तैयारी की जा रही है. इसको लेकर कभी-भी अपडेट आ सकता है. प्रदेश के मुखिया ने सीएम डॉ. मोहन यादव ने इस बात की जानकारी देते हुए बधाई दी है. अब दतिया से भी प्रदेशवासी अपनी उड़ान भर सकेंगे.  साथ ही MP को 8वें पब्लिक एयरोड्रम की सौगात मिली है. 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शुक्रवार को दतिया हवाई अड्डे को 3सी/वीएफआर श्रेणी के तहत पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लाइसेंस प्रदान किया गया. इस लाइसेंस के मिलने के बाद दतिया हवाई अड्डा मध्यप्रदेश का 8वां सार्वजनिक हवाई अड्डा बन गया है.

इन सुविधाओं से युक्त है दतिया हवाई अड्डा

दतिया से उड़ान भरने वाले यात्रियों की सुविधाओं का भी खास ध्यान रखा गया है. बता दें, दतिया हवाई अड्डा लगभग 118 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किया गया. इस हवाई अड्डे का रन-वे 1810 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा है. हवाई अड्डे का टर्मिनल भवन 768 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है, जो प्रति घंटे 100 यात्रियों की क्षमता रखता है. एप्रोन को दो एटीआर-72 विमानों के लिए अनुकूलित किया गया. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक्स-रे मशीन (आरबी एंड एचबी), ईटीडी, सीसीटीवी प्रणाली, डीएफएमडी, एचएचएमडी, वॉकी-टॉकी, आरटी-सेट और बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सुरक्षा व्यवस्था भी हवाई अड्डे पर स्थापित की गई हैं.

जल्द किया जाएगा लोकार्पण 

दतिया हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए टीवी, एफआईडीएस (फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम), पीए सिस्टम, रिजर्व लॉन्ज और वाई-फाई की सुविधा दी गई है. आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन केंद्र में एक अग्निशमन वाहन और एक एंबुलेंस भी तैनात की गई है. सतना और दतिया हवाई अड्डों का विधिवत लोकार्पण शीघ्र किया जाएगा, इसके बाद इन हवाई अड्डों से आम यात्रियों के लिए उड़ानों का संचालन शुरू होगा.

केंद्र सरकार ने दिया ये तोहफा 

सितंबर 2024 से पहले मध्यप्रदेश में केवल 5 हवाई अड्डे भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खजुराहो और ग्वालियर को ही पब्लिक यूज के लिए लाइसेंस प्राप्त थे. इसके बाद 9 सितंबर 2024 को रीवा हवाई अड्डे को 3सी/आईएफआर श्रेणी में लाइसेंस प्रदान किया गया. इसका उ‌द्घाटन प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 20 अक्टूबर 2024 को किया गया. बीते 23 दिसंबर 2024 को सतना हवाई अड्डे को भी 2बी/वीएफआर श्रेणी में पब्लिक एयरोड्रम के रूप में लायसेंस प्राप्त हुआ है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/good-news-dgca-license-got-ready-made-dgca-license-these/article-11195

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.