तीरंदाजों को लिए गुड न्यूज, जबलपुर में बनी इंटरनेशनल लेवल की आर्चरी अकादमी, मोहन यादव ने छोड़ा तीर

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जबलपुर में तीरंदाज अकादमी का लोकार्पण किया. खेल परिसर में रेसिंग ट्रैक भी बनाया गया है.

मध्य प्रदेश के तीरंदाजी के शौकीन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. अब जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा वाली एक नई तीरंदाज अकादमी की शुरुआत की गई है. 26 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई तिरंदाजी अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की गई हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया. इसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के नाम से जाना जाएगा. जबलपुर की तीरंदाज मुस्कान किरार की वजह से भारत को एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल मिल चुका है.

26 करोड़ की लागत से बनी तीरंदाज अकादमी
जबलपुर के रांझी के गोकलपुर तालाब के किनारे एक तीरंदाज अकादमी बनाई गई है. तालाब किनारे यह खेल परिसर 12 एकड़ में बनाया गया है. इसमें मुख्य रूप से तीरंदाज अकादमी स्थापित की गई है. यह मध्य प्रदेश की अकेली तीरंदाज अकादमी है. इस पूरे खेल परिसर के निर्माण में 26 करोड़ रुपया खर्च हुआ है. इस खेल परिसर में तीरंदाजी के अलावा एक शानदार रेसिंग ट्रैक बनाया गया है जिसमें रबर कोटेड टर्फ है.

Archery Academy jabalpur international level facilities
अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मौजूद 

ईश्वर दास रोहाणी के नाम से जानी जाएगी अकादमी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को तीरंदाज अकादमी का लोकार्पण किया. तीरंदाज अकादमी को मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के नाम से नामकरण किया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी धनुष चलाने की कोशिश की. बता दें कि, मध्य प्रदेश में इसके पहले भी एक तीरंदाज अकादमी चल रही है. इस अकादमी की एक खिलाड़ी मुस्कान किरार ने जबलपुर की तीरंदाज अकादमी रानीताल में ट्रेनिंग पाने के बाद 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था. इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते हैं.

Ishwar Das Rohani Archery Academy
जबलपुर में शुरू हुई ईश्वर दास रोहाणी तीरंदाज अकादमी 
 
इस उम्र के खिलाड़ियों को दिया जाता है मौका
इस मौके पर मुस्कान किरार ने बताया कि, ''जबलपुर तीरंदाजी के मामले में भारत का एक महत्वपूर्ण स्थान है. तीरंदाजी की अकादमी में एडमिशन के लिए 12 से 16 साल की उम्र के बच्चों को मौका दिया जाता है. अकादमी में एडमिशन के लिए बाकायदा पेपर में विज्ञापन निकलता है और तीरंदाज होने के लिए छात्र-छात्राओं का फिजिकल चेकअप होता है और उसके बाद तीरंदाजी की ट्रेनिंग शुरू होती है.''

Ishwar Das Rohani Archery Academy
खेल परिसर में रेसिंग ट्रैक भी बनाया गया 
 
मुंबई में इनकम टैक्स ऑफिसर हैं तीरंदाज मुस्कान
मुस्कान किरार को तीरंदाजी की वजह से जो सफलता मिली उसकी वजह से वह आज मुंबई में इनकम टैक्स ऑफिसर हैं. मुस्कान जबलपुर की ही रहने वाली हैं. मुस्कान किरार का कहना है कि, "जबलपुर की यह नई तीरंदाज अकाडमी तीरंदाजी के सभी साजों समान और सुविधा से सुसज्जित है. इसके बन जाने के बाद जबलपुर से नए खिलाड़ियों को भी तीरंदाजी सीखने का मौका मिलेगा.''

हॉस्टल में रहकर तीरंदाजी सीख रहे खिलाड़ी
वर्तमान में रानीताल की तीरंदाज अकादमी में 24 लड़के और 24 लड़कियां तीरंदाज हैं जो हॉस्टल में रहकर तीरंदाजी सीख रही हैं. यह प्रदेश के अलग-अलग स्थान से आकर यहां तीरंदाजी सीखते हैं. वहीं शहर के भी 20 खिलाड़ी हैं जो रानीताल की तीरंदाज अकादमी में लगातार तैयारी करते हैं. इस शानदार खेल परिसर के ठीक बाजू में गोकलपुर तालाब है इसमें भी वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है. कुल मिलाकर जबलपुर में इस नए खेल परिसर के बन जाने के बाद खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का और अच्छा मौका मिलेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Feb 2025 By दैनिक जागरण

तीरंदाजों को लिए गुड न्यूज, जबलपुर में बनी इंटरनेशनल लेवल की आर्चरी अकादमी, मोहन यादव ने छोड़ा तीर

JABALPUR, MP

मध्य प्रदेश के तीरंदाजी के शौकीन खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है. अब जबलपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा वाली एक नई तीरंदाज अकादमी की शुरुआत की गई है. 26 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुई तिरंदाजी अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित की गई हैं. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका लोकार्पण किया. इसे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के नाम से जाना जाएगा. जबलपुर की तीरंदाज मुस्कान किरार की वजह से भारत को एशियाई गेम्स में गोल्ड मेडल मिल चुका है.

26 करोड़ की लागत से बनी तीरंदाज अकादमी
जबलपुर के रांझी के गोकलपुर तालाब के किनारे एक तीरंदाज अकादमी बनाई गई है. तालाब किनारे यह खेल परिसर 12 एकड़ में बनाया गया है. इसमें मुख्य रूप से तीरंदाज अकादमी स्थापित की गई है. यह मध्य प्रदेश की अकेली तीरंदाज अकादमी है. इस पूरे खेल परिसर के निर्माण में 26 करोड़ रुपया खर्च हुआ है. इस खेल परिसर में तीरंदाजी के अलावा एक शानदार रेसिंग ट्रैक बनाया गया है जिसमें रबर कोटेड टर्फ है.

Archery Academy jabalpur international level facilities
अकादमी में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मौजूद 

ईश्वर दास रोहाणी के नाम से जानी जाएगी अकादमी
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को तीरंदाज अकादमी का लोकार्पण किया. तीरंदाज अकादमी को मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ईश्वर दास रोहाणी के नाम से नामकरण किया गया है. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी धनुष चलाने की कोशिश की. बता दें कि, मध्य प्रदेश में इसके पहले भी एक तीरंदाज अकादमी चल रही है. इस अकादमी की एक खिलाड़ी मुस्कान किरार ने जबलपुर की तीरंदाज अकादमी रानीताल में ट्रेनिंग पाने के बाद 2018 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त किया था. इसके अलावा उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल जीते हैं.

Ishwar Das Rohani Archery Academy
जबलपुर में शुरू हुई ईश्वर दास रोहाणी तीरंदाज अकादमी 
 
इस उम्र के खिलाड़ियों को दिया जाता है मौका
इस मौके पर मुस्कान किरार ने बताया कि, ''जबलपुर तीरंदाजी के मामले में भारत का एक महत्वपूर्ण स्थान है. तीरंदाजी की अकादमी में एडमिशन के लिए 12 से 16 साल की उम्र के बच्चों को मौका दिया जाता है. अकादमी में एडमिशन के लिए बाकायदा पेपर में विज्ञापन निकलता है और तीरंदाज होने के लिए छात्र-छात्राओं का फिजिकल चेकअप होता है और उसके बाद तीरंदाजी की ट्रेनिंग शुरू होती है.''

Ishwar Das Rohani Archery Academy
खेल परिसर में रेसिंग ट्रैक भी बनाया गया 
 
मुंबई में इनकम टैक्स ऑफिसर हैं तीरंदाज मुस्कान
मुस्कान किरार को तीरंदाजी की वजह से जो सफलता मिली उसकी वजह से वह आज मुंबई में इनकम टैक्स ऑफिसर हैं. मुस्कान जबलपुर की ही रहने वाली हैं. मुस्कान किरार का कहना है कि, "जबलपुर की यह नई तीरंदाज अकाडमी तीरंदाजी के सभी साजों समान और सुविधा से सुसज्जित है. इसके बन जाने के बाद जबलपुर से नए खिलाड़ियों को भी तीरंदाजी सीखने का मौका मिलेगा.''

हॉस्टल में रहकर तीरंदाजी सीख रहे खिलाड़ी
वर्तमान में रानीताल की तीरंदाज अकादमी में 24 लड़के और 24 लड़कियां तीरंदाज हैं जो हॉस्टल में रहकर तीरंदाजी सीख रही हैं. यह प्रदेश के अलग-अलग स्थान से आकर यहां तीरंदाजी सीखते हैं. वहीं शहर के भी 20 खिलाड़ी हैं जो रानीताल की तीरंदाज अकादमी में लगातार तैयारी करते हैं. इस शानदार खेल परिसर के ठीक बाजू में गोकलपुर तालाब है इसमें भी वॉटर स्पोर्ट्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है. कुल मिलाकर जबलपुर में इस नए खेल परिसर के बन जाने के बाद खिलाड़ियों के लिए अपनी प्रतिभा को निखारने का और अच्छा मौका मिलेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/good-news-for-archers-archery-academy-of-international-level-in/article-10833

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.