- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रतलाम में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन
रतलाम में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, दो हिस्सों में बंटी ट्रेन
RATLAM, MP
रतलाम में रेलवे यार्ड के पास गुरुवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए.
मध्य प्रदेश के रतलाम में रेलवे यार्ड के पास गुरुवार रात बड़ा रेल हादसा हो गया. यहां मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे डाउन लाइन पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है.
जानकारी के अनुसार यहां ज्वलनशील पदार्थ ले जाने वाली टैंकर ट्रेन पटरी से उतर गई. इस हादसे में दो डिब्बे पूरी तरह से पटरी से उतरे हैं. वही एक डब्बा पलट गया जिसमें से ज्वलनशील पदार्थ लीकेज होने की बात सामने आई है.
घटना के बाद रेलवे के आला अधिकारी और राहत एवं बचाव ट्रेन मौके पर पहुंची है, जिसने मार्ग को सुचारु करने का काम शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि यह गाड़ी रतलाम से नागदा की ओर जा रही थी कि अचानक ही घटला ब्रिज के पास यह पटरी से उतरी और दो हिस्सों में बंट गई.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए