गूगल मैप की गलती पड़ी भारी: महाकाल दर्शन के बाद लौट रहे 5 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल

Ujjain, MP

उज्जैन जिले में गूगल मैप के भरोसे वैकल्पिक रास्ता पकड़ना दिल्ली के पांच युवकों को भारी पड़ गया। महाकाल मंदिर और काल भैरव दर्शन के बाद लौट रहे इन युवकों की कार मालीखेड़ी गांव के पास तेज रफ्तार में पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पांचों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं और अपनी अर्टिगा कार (DL 13-C-7474) से उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। सोमवार सुबह भस्म आरती और काल भैरव मंदिर के दर्शन के बाद जब वे दिल्ली लौट रहे थे, तो उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन सेट की। मैप के निर्देशों पर चलते हुए उन्होंने कोटा हाईवे छोड़ गांव की तरफ मोड़ लिया, जिससे हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पहले पुलिस की बेरिकेडिंग से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में आर्यन लोहिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उज्जवल गुप्ता, अर्जुन वशिष्ठ, नचिकेत और मृदुल आर्य घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र, फिर उज्जैन रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी युवक दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं। कुछ छात्र हैं और कुछ के परिजन उच्च पदों पर कार्यरत हैं। इन युवकों ने हाल ही में उदयपुर की यात्रा भी की थी।

घायल युवक उज्जवल गुप्ता ने बताया, “हमने गूगल मैप पर रास्ता देखा और उसी के निर्देश पर हाईवे छोड़ दिया। अचानक झटका लगा और फिर होश सीधे अस्पताल में आया।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गूगल मैप की गलती पड़ी भारी: महाकाल दर्शन के बाद लौट रहे 5 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 घायल

Ujjain, MP

जानकारी के अनुसार, पांचों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं और अपनी अर्टिगा कार (DL 13-C-7474) से उज्जैन दर्शन के लिए आए थे। सोमवार सुबह भस्म आरती और काल भैरव मंदिर के दर्शन के बाद जब वे दिल्ली लौट रहे थे, तो उन्होंने गूगल मैप पर लोकेशन सेट की। मैप के निर्देशों पर चलते हुए उन्होंने कोटा हाईवे छोड़ गांव की तरफ मोड़ लिया, जिससे हादसा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार पहले पुलिस की बेरिकेडिंग से टकराई और फिर बेकाबू होकर सड़क किनारे एक पेड़ से भिड़ गई। दुर्घटना में आर्यन लोहिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उज्जवल गुप्ता, अर्जुन वशिष्ठ, नचिकेत और मृदुल आर्य घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र, फिर उज्जैन रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि सभी युवक दिल्ली के प्रतिष्ठित परिवारों से हैं। कुछ छात्र हैं और कुछ के परिजन उच्च पदों पर कार्यरत हैं। इन युवकों ने हाल ही में उदयपुर की यात्रा भी की थी।

घायल युवक उज्जवल गुप्ता ने बताया, “हमने गूगल मैप पर रास्ता देखा और उसी के निर्देश पर हाईवे छोड़ दिया। अचानक झटका लगा और फिर होश सीधे अस्पताल में आया।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/google-maps-mistake-caused-a-huge-mahakal-darshan-of-5/article-22994

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.