मोदी सरकार के 11 वर्षों को समर्पित भाजपा की प्रेस वार्ता: पूर्व विधायक नेमा बोले- 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले

Barwani, MP

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल को रेखांकित करते हुए गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में इंदौर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपीकृष्ण नेमा उपस्थित थे। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए कहा कि बीते 11 साल केवल शासन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक परिवर्तन का समय रहा है।

नेमा ने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, जो एक बड़ी सामाजिक उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय और 15 करोड़ घरों को नल जल योजना के माध्यम से स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन मिले हैं और 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ मिल रहा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन चुकी है, जिसमें अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी लाभ मिल रहा है।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के वक्तव्यों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। ‘मातृत्व वंदना योजना’ के तहत करीब 3.90 करोड़ गर्भवती महिलाओं को 18,593 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।

नेमा ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून, जीएसटी जैसी ऐतिहासिक नीतिगत पहलें इसी 11 वर्षों के अमृतकाल की मिसाल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि सरकार ने 17.1 करोड़ नई नौकरियों का सृजन किया है। स्टार्टअप इंडिया मिशन के माध्यम से 1.61 लाख युवाओं को स्वरोजगार मिला है और स्किल इंडिया अभियान से 2.27 करोड़ युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि मोदी सरकार ने मेडिकल शिक्षा में भी बड़ा सुधार किया है—जहां पहले 387 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब उनकी संख्या 780 तक पहुंच गई है। MBBS सीटें भी 51,000 से बढ़कर 1.18 लाख तक हो चुकी हैं।

अंत में नेमा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन को देश सेवा के लिए समर्पित किया है। आज भारत आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति और सामाजिक न्याय की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहा है।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मोदी सरकार के 11 वर्षों को समर्पित भाजपा की प्रेस वार्ता: पूर्व विधायक नेमा बोले- 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले

Barwani, MP

नेमा ने कहा कि मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है, जो एक बड़ी सामाजिक उपलब्धि है। इसके अतिरिक्त 4 करोड़ परिवारों को पक्के मकान, 12 करोड़ शौचालय और 15 करोड़ घरों को नल जल योजना के माध्यम से स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि देशभर में 11 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के अंतर्गत रसोई गैस कनेक्शन मिले हैं और 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत निशुल्क चिकित्सा सेवा का लाभ मिल रहा है। यह दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना बन चुकी है, जिसमें अब 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को भी लाभ मिल रहा है।

प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के वक्तव्यों का भी उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। ‘मातृत्व वंदना योजना’ के तहत करीब 3.90 करोड़ गर्भवती महिलाओं को 18,593 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी गई है।

नेमा ने कहा कि अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून, जीएसटी जैसी ऐतिहासिक नीतिगत पहलें इसी 11 वर्षों के अमृतकाल की मिसाल हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि सरकार ने 17.1 करोड़ नई नौकरियों का सृजन किया है। स्टार्टअप इंडिया मिशन के माध्यम से 1.61 लाख युवाओं को स्वरोजगार मिला है और स्किल इंडिया अभियान से 2.27 करोड़ युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त हुआ है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि मोदी सरकार ने मेडिकल शिक्षा में भी बड़ा सुधार किया है—जहां पहले 387 मेडिकल कॉलेज थे, वहीं अब उनकी संख्या 780 तक पहुंच गई है। MBBS सीटें भी 51,000 से बढ़कर 1.18 लाख तक हो चुकी हैं।

अंत में नेमा ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जीवन को देश सेवा के लिए समर्पित किया है। आज भारत आत्मनिर्भरता, तकनीकी प्रगति और सामाजिक न्याय की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा रहा है।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gopikrishna-nema-examples-of-11-years-excellent-service-and-good/article-24076

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.