नहीं गुमेंगी सरकारी फाइलें, नहीं होगी देरी, डिजिटल हुई मध्य प्रदेश की पहली नगर निगम

INDORE, MP

इंदौर नगर निगम में शुरू हुआ डिजिटलाइजेशन, हर रिकॉर्ड हर दस्तावेज अब डिजिटल, हेर-फेर से होगा बचाव.

प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम में सरकारी ठेके की फाइलें और जरूरी दस्तावेजों के हेर फेर से अब मुक्ति मिल सकेगी. दरअसल, इंदौर नगर निगम ने अपने अधीन तमाम फाइलें और जरूरी दस्तावेज को डिजिटल फॉर्मेट में संरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है, यह पहला मौका है जब इंदौर नगर निगम की सभी फाइलें डिजिटल रूप में तैयार की जा रही हैं.

घोटाले के बाद जागा निगम प्रशासन

इसके पीछे की बड़ी वजह नगर निगम के रिकॉर्ड से दस्तावेजों और फाइलों का गायब होना है. हाल ही में यहां हुए करीब 90 करोड़ रुपए के भुगतान घोटाले में 174 फाइलों की ऑरिजिनल कॉपी नगर निगम के पास भी उपलब्ध नहीं है. फिलहाल इंदौर पुलिस केवल 48 फाइलों में दर्ज 31 करोड़ के घोटाले की ही जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश की पहली डिजिटल नगर निगम

दरअसल, इंदौर मध्यप्रदेश की पहली नगर निगम है, जो अपने सभी दस्तावेजों को डिजिटलाइज करने का काम कर रही है. इन दिनों नगर निगम के सभी विभागों के प्रमुख दस्तावेज बुलाकर उन्हें डिजिटल फॉर्मेट में तैयार करवाया जा रहा है. लिहाजा नगर निगम प्रशासन ने सभी विभागों को जरूरी दस्तावेज के डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दे रखे हैं.

1 करोड़ दस्तावेज होंगे डिजिटली रिकॉर्ड

नगर निगम के डिजिटाइजेशन के तहत, नगर निगम के लगभग एक करोड़ दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल फॉर्मेट में सहेजा जाएगा. इससे न केवल दस्तावेजों की सुरक्षा होगी, बल्कि लोगों को भी आसानी से दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिलेगी. लोगों को दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे. बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे.

इसलिए हो रहा है डिजिटाइजेशन

गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम में जल कार्य विभाग में फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे. यहां फर्जी ठेकों के जरिए पांच ठेका फर्म द्वारा अवैध तरीके से भुगतान करवा लिया गया था. इन ठेकेदारों ने न केवल नकली फाइल बनाई बल्कि नकली फाइल में भी अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर के जरिए करोड़ों रुपए का भुगतान नगर निगम से ले लिया था, जिसकी जांच अभी भी जारी है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नहीं गुमेंगी सरकारी फाइलें, नहीं होगी देरी, डिजिटल हुई मध्य प्रदेश की पहली नगर निगम

INDORE, MP

प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम में सरकारी ठेके की फाइलें और जरूरी दस्तावेजों के हेर फेर से अब मुक्ति मिल सकेगी. दरअसल, इंदौर नगर निगम ने अपने अधीन तमाम फाइलें और जरूरी दस्तावेज को डिजिटल फॉर्मेट में संरक्षित करने का काम शुरू कर दिया है, यह पहला मौका है जब इंदौर नगर निगम की सभी फाइलें डिजिटल रूप में तैयार की जा रही हैं.

घोटाले के बाद जागा निगम प्रशासन

इसके पीछे की बड़ी वजह नगर निगम के रिकॉर्ड से दस्तावेजों और फाइलों का गायब होना है. हाल ही में यहां हुए करीब 90 करोड़ रुपए के भुगतान घोटाले में 174 फाइलों की ऑरिजिनल कॉपी नगर निगम के पास भी उपलब्ध नहीं है. फिलहाल इंदौर पुलिस केवल 48 फाइलों में दर्ज 31 करोड़ के घोटाले की ही जांच कर रही है.

मध्य प्रदेश की पहली डिजिटल नगर निगम

दरअसल, इंदौर मध्यप्रदेश की पहली नगर निगम है, जो अपने सभी दस्तावेजों को डिजिटलाइज करने का काम कर रही है. इन दिनों नगर निगम के सभी विभागों के प्रमुख दस्तावेज बुलाकर उन्हें डिजिटल फॉर्मेट में तैयार करवाया जा रहा है. लिहाजा नगर निगम प्रशासन ने सभी विभागों को जरूरी दस्तावेज के डिजिटलाइजेशन करने के निर्देश दे रखे हैं.

1 करोड़ दस्तावेज होंगे डिजिटली रिकॉर्ड

नगर निगम के डिजिटाइजेशन के तहत, नगर निगम के लगभग एक करोड़ दस्तावेजों को स्कैन कर डिजिटल फॉर्मेट में सहेजा जाएगा. इससे न केवल दस्तावेजों की सुरक्षा होगी, बल्कि लोगों को भी आसानी से दस्तावेज प्राप्त करने में मदद मिलेगी. लोगों को दस्तावेज प्राप्त करने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे. बगैर आवेदन ही वे एक क्लिक पर दस्तावेज प्राप्त कर सकेंगे.

इसलिए हो रहा है डिजिटाइजेशन

गौरतलब है कि इंदौर नगर निगम में जल कार्य विभाग में फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे. यहां फर्जी ठेकों के जरिए पांच ठेका फर्म द्वारा अवैध तरीके से भुगतान करवा लिया गया था. इन ठेकेदारों ने न केवल नकली फाइल बनाई बल्कि नकली फाइल में भी अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर के जरिए करोड़ों रुपए का भुगतान नगर निगम से ले लिया था, जिसकी जांच अभी भी जारी है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/government-files-will-not-miss-the-delay-will-not-be/article-13492

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.