72 लाख टन धान से भरेगा सरकारी गल्ला, मोहन सरकार ने फाइनल की MSP

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार 23 सौ रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदेगी धान. 2 दिसंबर से शुरू होगी धान की खरीद.

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी शुरू करने वाली है. इस बार सरकार ने 72.4 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. 2300 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी. पिछले साल मध्य प्रदेश में 70.22 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था. लेकिन इस बार रकबा और उत्पादन बढ़ा है, इसी के मद्देनजर सरकार ने खरीदारी का लक्ष्य भी बढ़ाया है.

2 दिसंबर से से शुरू होगी धान की खरीदी

खाद्य विभाग के प्रभारी अपर संचालक एचएस परमार ने बताया कि पिछले साल मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर 2024 से धान की खरीदी शुरू हो गई थी. लेकिन इस बार 1 दिसंबर को रविवार पड़ रहा है. ऐसे में सरकार ने 2 दिसंबर से धान खरीदी का निर्णय लिया गया है. हालांकि अभी प्रदेश में धान खरीदी के लिए कितने उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे, इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है. जल्द ही सरकार उपार्जन केंद्रों की सूची जारी करेगी.

7.85 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

प्रदेश भर में धान, ज्वार, और बाजरा की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण 19 सितंबर 2024 से शुरू हुआ था. पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर थी. लेकिन कई जिलों में किसानों के कम रजिस्ट्रेशन को देखते हुए राज्य सरकार ने पंजीयन की बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दिया था. जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकें. अब तक धान, ज्वार और बाजरा की सरकारी खरीद के लिए कुल मिलाकर 7.85 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं, जबकि पिछले साल 7.54 लाख किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था.

पंजीयन और खरीदी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

इस बार सरकार ने पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य किया है. वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा. ऐसे में किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में किया गया है, जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से हो. जिन किसानों का नाम भू-अभिलेख और खसरे में दर्ज नहीं है, उनसे सरकारी खरीदी नहीं होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Nov 2024 By दैनिक जागरण

72 लाख टन धान से भरेगा सरकारी गल्ला, मोहन सरकार ने फाइनल की MSP

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही प्रदेश के किसानों से धान की खरीदी शुरू करने वाली है. इस बार सरकार ने 72.4 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. 2300 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर धान की खरीद की जाएगी. पिछले साल मध्य प्रदेश में 70.22 लाख टन धान का उत्पादन हुआ था. लेकिन इस बार रकबा और उत्पादन बढ़ा है, इसी के मद्देनजर सरकार ने खरीदारी का लक्ष्य भी बढ़ाया है.

2 दिसंबर से से शुरू होगी धान की खरीदी

खाद्य विभाग के प्रभारी अपर संचालक एचएस परमार ने बताया कि पिछले साल मध्य प्रदेश में 1 दिसंबर 2024 से धान की खरीदी शुरू हो गई थी. लेकिन इस बार 1 दिसंबर को रविवार पड़ रहा है. ऐसे में सरकार ने 2 दिसंबर से धान खरीदी का निर्णय लिया गया है. हालांकि अभी प्रदेश में धान खरीदी के लिए कितने उपार्जन केंद्र बनाए जाएंगे, इसको लेकर रणनीति बनाई जा रही है. जल्द ही सरकार उपार्जन केंद्रों की सूची जारी करेगी.

7.85 लाख किसानों ने कराया पंजीयन

प्रदेश भर में धान, ज्वार, और बाजरा की सरकारी खरीद के लिए पंजीकरण 19 सितंबर 2024 से शुरू हुआ था. पंजीकरण कराने की आखिरी तारीख 4 अक्टूबर थी. लेकिन कई जिलों में किसानों के कम रजिस्ट्रेशन को देखते हुए राज्य सरकार ने पंजीयन की बढ़ाकर 14 अक्टूबर कर दिया था. जिससे ज्यादा से ज्यादा किसान रजिस्ट्रेशन करवा सकें. अब तक धान, ज्वार और बाजरा की सरकारी खरीद के लिए कुल मिलाकर 7.85 लाख किसानों ने रजिस्ट्रेशन किए हैं, जबकि पिछले साल 7.54 लाख किसानों ने ही रजिस्ट्रेशन कराया था.

पंजीयन और खरीदी के लिए आधार सत्यापन जरूरी

इस बार सरकार ने पंजीयन कराने और फसल बेचने के लिए आधार नंबर का वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य किया है. वेरीफिकेशन आधार नंबर से लिंक मोबाईल नंबर पर प्राप्त ओटीपी से या बायोमेट्रिक डिवाईस से किया जा सकेगा. ऐसे में किसान का पंजीयन केवल उसी स्थिति में किया गया है, जबकि किसान के भू-अभिलेख के खाते एवं खसरे में दर्ज नाम का मिलान आधार कार्ड में दर्ज नाम से हो. जिन किसानों का नाम भू-अभिलेख और खसरे में दर्ज नहीं है, उनसे सरकारी खरीदी नहीं होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/government-granary-will-be-filled-with-72-lakh-tonnes-of/article-2584

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.