सिकल सेल दिवस पर बड़वानी पहुंचे राज्यपाल, सीएम बोले- 19 जिलों में लागू होगी शराबबंदी

Barwani, MP

विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर बुधवार को ग्राम पंचायत तलून (जिला बड़वानी) में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सिकल सेल उन्मूलन मिशन-2047 के तहत आयोजित हुआ, जिसमें खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा रद्द करना पड़ा। मुख्यमंत्री ने इंदौर से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की, जबकि राज्यपाल मंगूभाई पटेल दोपहर 11:30 बजे सड़क मार्ग से बड़वानी पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम ने सिकल सेल मुक्त भारत का दिया संकल्प
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में विशेष शिविर लगाकर स्क्रीनिंग, परामर्श, उपचार और दवा वितरण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक जनआंदोलन बन चुका है, जो सिकल सेल मुक्त भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खरगोन में नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और साथ ही यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 19 जिलों में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू करेगी, जिससे सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ठोस पहल हो सके।

राज्यपाल ने की प्रयासों की सराहना
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में सामूहिक प्रयासों से ही बदलाव संभव है।

बड़े स्तर पर किया गया आयोजन
कार्यक्रम स्थल तलून गांव, जो कि जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित है, को विशेष रूप से सजाया गया था। खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर बने आयोजन स्थल को तीन भागों में डिवाइड कर विशाल डोम टेंट, कूलर और बारिश से बचाव के प्रबंध किए गए थे।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से सजी सभा
इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, अजजा आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भी मंच पर उपस्थित रहे।

शिविरों में मुफ्त सेवाएं
कार्यक्रम के अंतर्गत यह भी घोषणा की गई कि आने वाले दिनों में सिकल सेल से प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क जांच और रोग प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम एक सशक्त सामाजिक और स्वास्थ्य पहल के रूप में स्थापित हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सिकल सेल दिवस पर बड़वानी पहुंचे राज्यपाल, सीएम बोले- 19 जिलों में लागू होगी शराबबंदी

Barwani, MP

सीएम ने सिकल सेल मुक्त भारत का दिया संकल्प
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश के 33 सिकल सेल प्रभावित जिलों में विशेष शिविर लगाकर स्क्रीनिंग, परामर्श, उपचार और दवा वितरण की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक जनआंदोलन बन चुका है, जो सिकल सेल मुक्त भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में खरगोन में नए मेडिकल कॉलेज की घोषणा की और साथ ही यह भी कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के 19 जिलों में चरणबद्ध तरीके से शराबबंदी लागू करेगी, जिससे सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य सुधार की दिशा में ठोस पहल हो सके।

राज्यपाल ने की प्रयासों की सराहना
राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने सिकल सेल जैसी गंभीर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत पर बल दिया और कहा कि इस दिशा में सामूहिक प्रयासों से ही बदलाव संभव है।

बड़े स्तर पर किया गया आयोजन
कार्यक्रम स्थल तलून गांव, जो कि जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर स्थित है, को विशेष रूप से सजाया गया था। खंडवा-बड़ौदा राजमार्ग पर बने आयोजन स्थल को तीन भागों में डिवाइड कर विशाल डोम टेंट, कूलर और बारिश से बचाव के प्रबंध किए गए थे।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से सजी सभा
इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश के प्रभारी मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल, केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, अजजा आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य, लोकसभा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल, और राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी भी मंच पर उपस्थित रहे।

शिविरों में मुफ्त सेवाएं
कार्यक्रम के अंतर्गत यह भी घोषणा की गई कि आने वाले दिनों में सिकल सेल से प्रभावित क्षेत्रों में निःशुल्क जांच और रोग प्रबंधन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम एक सशक्त सामाजिक और स्वास्थ्य पहल के रूप में स्थापित हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/governor-cm-reached-barwani-on-sickle-cell-day-liquor-ban/article-24811

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.