महू में आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, CM मोहन यादव भी होंगे शामिल

महू, इंदौर (म.प्र.)

By Rohit.P
On

आंबेडकर जयंती 2026 पर महू में भव्य आयोजन, जय भीम के नारों के बीच लाखों श्रद्धालुओं ने दी श्रद्धांजलि।

संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर इंदौर जिले के महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन से एक दिन पहले ही देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।

सोमवार रात ठीक 12 बजे काली पलटन स्थित स्मारक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहब को मान वंदना दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसने माहौल को और अधिक भावनात्मक बना दिया। ‘जय भीम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

देशभर से पहुंचे अनुयायी और भिक्षु

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में अनुयायी और बौद्ध भिक्षु महू पहुंचे। मुंबई, नासिक और औरंगाबाद जैसे शहरों से आए लोगों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। आयोजकों के अनुसार इस बार एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई।

राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर ‘जय भीम के नारे लगाए।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। परिसर में कारपेट बिछाए गए और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई। साथ ही जगह-जगह स्वागत मंच भी बनाए गए, जहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

रहने और खाने की सुविधा

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई। एसडीएम राकेश परमार के अनुसार, बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Apr 2026 By Rohit.P

महू में आंबेडकर जयंती पर भव्य आयोजन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, CM मोहन यादव भी होंगे शामिल

महू, इंदौर (म.प्र.)

संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर इंदौर जिले के महू स्थित उनकी जन्मस्थली पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन से एक दिन पहले ही देश के अलग-अलग राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो उठा।

सोमवार रात ठीक 12 बजे काली पलटन स्थित स्मारक पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बाबा साहब को मान वंदना दी गई और गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया गया। इसके बाद आसमान में रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसने माहौल को और अधिक भावनात्मक बना दिया। ‘जय भीम के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

देशभर से पहुंचे अनुयायी और भिक्षु

महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान सहित कई राज्यों से बड़ी संख्या में अनुयायी और बौद्ध भिक्षु महू पहुंचे। मुंबई, नासिक और औरंगाबाद जैसे शहरों से आए लोगों की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। आयोजकों के अनुसार इस बार एक लाख से अधिक लोगों के पहुंचने की संभावना जताई गई।

राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने की जानकारी दी गई है। वे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर ‘जय भीम के नारे लगाए।

श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

गर्मी को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं की गईं। परिसर में कारपेट बिछाए गए और ठंडे पानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई। साथ ही जगह-जगह स्वागत मंच भी बनाए गए, जहां आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

रहने और खाने की सुविधा

प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी की गई। एसडीएम राकेश परमार के अनुसार, बाहर से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/grand-event-organized-on-ambedkar-jayanti-in-mhow-leaders-pay/article-51094

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.