- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिवनी-मालवा में दादी ने की पोती की हत्या, शव कुएं में फेंका
सिवनी-मालवा में दादी ने की पोती की हत्या, शव कुएं में फेंका
Seoni Malwa, MP
सिवनी मालवा के ग्राम बेरखेड़ी में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां 4 महीने की बच्ची की हत्या उसकी दादी मीनाबाई अशवारे ने की। पुलिस ने आरोपी दादी को गिरफ्तार कर लिया है।
27 मई को जन्मी बच्ची के जन्म के समय दादी खुश नहीं थी क्योंकि उसे पोते की उम्मीद थी। घटना वाले दिन बच्ची कृतिका आंगन में झूले पर सो रही थी, जबकि मां मीरा घर के पीछे बर्तन धो रही थी। मौका पाकर मीनाबाई ने बच्ची के मुंह में गमछा ठूंस दिया, जिससे उसकी सांसें थम गईं।
हत्या के बाद मीनाबाई ने शव को पोटली में बांधकर सूखे कुएं में फेंक दिया और अपने बाड़े की सफाई में जुट गई। बच्ची के गायब होने के बाद पूरा गांव उसकी तलाश में निकला। इस दौरान ग्राम कोटवार और बच्ची के दादा ने कुएं में पोटली देखी, लेकिन मीनाबाई ने कहा कि इसमें महावारी के गंदे कपड़े हैं। बाद में पुलिस ने पोटली खोलकर बच्ची का शव बरामद किया।
पिता शुभम अशवारे ने बताया कि वह काम पर गया हुआ था और घर से सूचना मिलने पर उन्होंने बेटी की तलाश शुरू की। शव बरामद होने वाली पोटली तीन दिन तक कुएं में पड़ी रही।
थाना प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि फोरेंसिक जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि बच्ची की मौत दम घुटने से हुई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ के बाद मीनाबाई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया है।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए