मध्य प्रदेश लीग (MPL) का दूसरा सीजन 12 जून से ग्वालियर में, महान आर्यमन सिंधिया ने नई जर्सी और ट्रॉफी का किया अनावरण

Gwalior, MP

On

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आगामी 12 जून से 24 जून तक एमपीएल सिंधिया कप 2025 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन श्रीमंत माधवराव सिंधिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, शंकरपुर में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में फटाफट क्रिकेट टी-20 के तहत पुरुष और महिला दोनों टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें महिलाओं का चैम्पियनशिप मुकाबला 23 जून को होगा और पुरुषों का फाइनल मैच 24 जून को आयोजित होगा।

ग्वालियर डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और MPL के चेयरमैन, महान आर्यमन सिंधिया ने एक भव्य कार्यक्रम में नई जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि एमपीएल के दूसरे ही सीजन में प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम भी फटाफट क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित करेगी।

सिंधिया परिवार का क्रिकेट के प्रति गहरा और पुराना लगाव रहा है, और इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में टी-20 की मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत पिछले साल हुई थी। इस लीग में प्रदेश के सात संभागों की पुरुष टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें ग्वालियर चीता, जबलपुर रायल लायंस, बुंदेलखंड बुल्स, रीवा जैगुआर, भोपाल लैपर्ड, चंबल घड़ियाल और इंदौर पिंक पैंथर शामिल हैं। वहीं महिला टीमों में चंबल घड़ियाल, बुंदेलखंड बुल्स और भोपाल वाल्बस तीन टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

इस बार MPL का आयोजन ग्वालियर में होने का खास कारण यह है कि यह टूर्नामेंट इस बार पहले इंदौर में होना था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के चलते आईपीएल की गतिविधियों पर रोक लगने से MPL पर भी असर पड़ा। चूंकि IPL के कई खिलाड़ी MPL की टीमों का हिस्सा होते हैं, इसलिए BCCI की निगरानी में MPL को इंदौर से ग्वालियर स्थानांतरित किया गया। ग्वालियर में मानसून देर से आता है, जिससे मैचों में बाधा कम होती है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

मध्य प्रदेश लीग (MPL) का दूसरा सीजन 12 जून से ग्वालियर में, महान आर्यमन सिंधिया ने नई जर्सी और ट्रॉफी का किया अनावरण

Gwalior, MP

ग्वालियर डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष और MPL के चेयरमैन, महान आर्यमन सिंधिया ने एक भव्य कार्यक्रम में नई जर्सी और ट्रॉफी का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में क्रिकेट के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है कि एमपीएल के दूसरे ही सीजन में प्रदेश की महिला क्रिकेट टीम भी फटाफट क्रिकेट में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित करेगी।

सिंधिया परिवार का क्रिकेट के प्रति गहरा और पुराना लगाव रहा है, और इसी विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश में टी-20 की मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग की शुरुआत पिछले साल हुई थी। इस लीग में प्रदेश के सात संभागों की पुरुष टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें ग्वालियर चीता, जबलपुर रायल लायंस, बुंदेलखंड बुल्स, रीवा जैगुआर, भोपाल लैपर्ड, चंबल घड़ियाल और इंदौर पिंक पैंथर शामिल हैं। वहीं महिला टीमों में चंबल घड़ियाल, बुंदेलखंड बुल्स और भोपाल वाल्बस तीन टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

इस बार MPL का आयोजन ग्वालियर में होने का खास कारण यह है कि यह टूर्नामेंट इस बार पहले इंदौर में होना था, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर के चलते आईपीएल की गतिविधियों पर रोक लगने से MPL पर भी असर पड़ा। चूंकि IPL के कई खिलाड़ी MPL की टीमों का हिस्सा होते हैं, इसलिए BCCI की निगरानी में MPL को इंदौर से ग्वालियर स्थानांतरित किया गया। ग्वालियर में मानसून देर से आता है, जिससे मैचों में बाधा कम होती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/great-aryaman-scindia-unveiled-new-jersey-and-trophy-in-gwalior/article-22392

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.