- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में अवैध शराब तस्करी का बड़ा पर्दाफाश: 110 पेटी शराब के साथ 4 गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
शिवपुरी में अवैध शराब तस्करी का बड़ा पर्दाफाश: 110 पेटी शराब के साथ 4 गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के करैरा क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी को लेकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। शनिवार को करैरा पुलिस ने 110 पेटी अवैध शराब बरामद करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने एक लोडिंग वाहन और एक स्कॉर्पियो भी जब्त किया है।
एसडीओपी शिवनारायण मुकाती ने बताया कि यह कार्रवाई एसपी अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार की गई। मुखबिर से मिली सूचना के बाद करैरा टीआई विनोद छावई ने दो वाहनों की निगरानी शुरू की, जो अवैध शराब लेकर करैरा की ओर आ रहे थे।
चेकिंग के दौरान शीतला माता मंदिर के नहर पुलिया पर लोडिंग वाहन से बोल्ड कंपनी की 85 पेटी बीयर और 7 पेटी देसी शराब बरामद हुई। वाहन चालक सोनू प्रजापति और क्लीनर पुष्पेन्द्र लोधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। वहीं, स्कॉर्पियो से 18 पेटी देसी शराब जब्त की गई। इसके चालक प्राण सिंह यादव और फूल सिंह लोधी के पास भी वैध लाइसेंस नहीं था।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि शराब मोहना से करैरा के नीरज यादव के लिए लाई जा रही थी। चारों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि तीन आरोपियों के खिलाफ पहले से ही करैरा और आसपास के थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस नीरज यादव से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए