- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- विदिशा मंडी में मची हलचल, औने-पौने दाम में बिक रही हरी सब्जियां
विदिशा मंडी में मची हलचल, औने-पौने दाम में बिक रही हरी सब्जियां
Vidisha, MP
मध्य प्रदेश के विदिशा में अचानक सब्जियों के दाम आसमान से जमीन पर आ गए हैं. फूलगोभी 2 रुपये प्रति किलो बिक रहा है
जिले में आसमान छू रही सब्जियों की कीमतें अचानक से धराशायी हो गई हैं. जिससे सब्जी की किसानी करने वाले किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है. इससे सब्जी मंडी में रविवार को किसानों के चेहरे मुरझाए हुए नजर आए. किसानों की मेहनत से तैयार हुई सब्जियां मिट्टी के भाव बिक रही है. दाम गिरने से कुछ किसान इतने गमगीन हो गए हैं कि उन्हें सब्जियों को बेचना गवारा नहीं है. वे मंडी से वापस ले जाकर जानवरों को खिला रहे हैं. वहीं, कुछ लोग खेत में खड़ी सब्जी को नष्ट कर नई उगाने की योजना बना रहे हैं.
फूलगोभी 2 रुपए प्रति किलो
मंडी में मौजूद थोक व्यापारियों का कहना है कि इस समय बाजार में सब्जियों की आवक बहुत अधिक हो रही है, लेकिन मांग में कमी के चलते कीमतों में भारी गिरावट आई है. कुछ दिनों पहले तक 100 से 150 सौ रुपये प्रति किलो बिकने वाला टमाटर अब मात्र 2 रुपये प्रति बिक रहा है. साथ ही शिमला मिर्च 10 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी 2 रुपये प्रति किलो बिक रहा है. वहीं, हरा धनिया 6 रुपये प्रति किलो पर आ गया है.
सब्जी व्यापारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा, "सब्जियां मंडी बहुत ज्यादा आ रही है, लेकिन बिक्री बहुत कम है. इसलिए दाम गिर गए हैं." वहीं मंडी में मौजूद दूसरे किसान राजू कुशवाह ने भी चिंता जाहिर करते हुए कहा, "हमारी फसल अगर इतनी सस्ती बिकेगी तो मजबूरन हमें खेती बंद करना पड़ेगा."
एक अन्य किसान महेंद्र यादव ने कहा, "मैं बेहतर फसल फसल के पैदावार के लिए दिन-रात मेहनत किया, लेकिन इसकी कोई कीमत ही नहीं मिल रही. ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए