- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जीआरपी बीना की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 28 मोबाइल समेत 5.36 लाख का
जीआरपी बीना की बड़ी कार्रवाई: ट्रेनों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 28 मोबाइल समेत 5.36 लाख का माल बरामद
Bina, MP
थाना जीआरपी बीना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर मोबाइल, पर्स और ट्रॉली बैग चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 28 मोबाइल फोन, नगदी सहित कुल 5,36,600 रुपये का मशरूका बरामद किया गया है।
कैसे हुआ खुलासा
रेलवे ट्रेनों में लगातार हो रही चोरी और लूट की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्री राहुल कुमार लोढ़ा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल भोपाल श्रीमती नीतू डाबर और उप पुलिस अधीक्षक रेल बीना रामस्नेही चौहान के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
टीम ने सायबर सेल की मदद से 14 सितंबर 2025 को बीना रेलवे आउटर पर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने ट्रेनों और प्लेटफार्म पर कई चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
क्या-क्या मिला आरोपी से
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से 28 मोबाइल फोन, टैबलेट, आईफोन, पर्स और नगदी सहित लगभग 5.36 लाख रुपये का माल जब्त किया गया। बरामद किए गए मोबाइल में सैमसंग, ओप्पो, वीवो, रेडमी, रियलमी, आईफोन जैसी कंपनियों के फोन शामिल हैं।
आरोपी का परिचय और आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम पिता आशाराम पुरोहित (27 वर्ष), निवासी ग्राम सिलावन थाना महरोनी जिला ललितपुर, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है।
आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। इसके खिलाफ थाना जीआरपी ललितपुर में धारा 380, 411, 413, 414 भादवि के तहत पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।

-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए