इटारसी जीआरपी की बड़ी कामयाबी: मात्र 7 दिन में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, बिहार निवासी पति निकला हत्यारा

BHOPAL, MP

दहेज और चरित्र शंका में गला दबाकर की निर्मम हत्या, शव को चलती मालगाड़ी में फेंकने का किया प्रयास

इटारसी जीआरपी पुलिस ने महज एक सप्ताह में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। यह मामला एक नवविवाहिता बिहार निवासी महिला रागिनी कुमारी (22) की निर्मम हत्या से संबंधित है, जिसे उसके अपने पति रूपेश यादव (26) ने दहेज और चरित्र शंका के चलते बेरहमी से मार डाला और शव को पहचान मिटाने की नियत से चलती मालगाड़ी में फेंक दिया।

घटना का विवरण

घटना 16 जून 2025 को सामने आई, जब रेलवे स्टेशन पगढाल के डाउन ट्रैक यार्ड में एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला। शव की हालत संदिग्ध होने के चलते इटारसी जीआरपी थाना प्रभारी उप निरीक्षक आरएस बकौरिया और उप निरीक्षक श्री लाल पड़रिया के साथ उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह कुल्हारा ने मौके का गहन निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से एकत्र साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच में हुआ खुलासा

मृतिका की शिनाख्त रागिनी कुमारी (22) पुत्री सुलेखा देवी, निवासी मोहनपुर वार्ड नं. 12 सलिग्रामी, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि रागिनी अपने पति रूपेश यादव के साथ सूरत से बिहार लौट रही थी। दोनों 15 जून को बिहार के लिए रवाना हुए थे और 16 जून को भुसावल से कटनी पैसेंजर में सवार हुए। जैसे ही ट्रेन पगढाल स्टेशन पहुंची, आरोपी अपनी पत्नी रागिनी को लेकर स्टेशन से उतर गया और पास की झाड़ियों में ले गया। वहां शराब पीने के बाद दहेज में मोटरसाइकिल और 25,000 रुपये की मांग करने लगा। साथ ही रागिनी के चरित्र को लेकर शक करने लगे। दोनों में बहस बढ़ने लगी और आवेश में आरोपी रूपेश यादव ने रागिनी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चलती मालगाड़ी में फेंक दिया ताकि उसकी पहचान मिट सके।

आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मृतिका से जुड़े साक्ष्य जुटाए। बिहार, सूरत और भुसावल में अलग-अलग टीमें रवाना की गईं। बिहार में आरोपी का पता चलते ही टीम ने बख्तियारपुर (पटना) में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने सघन पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया। रागिनी का आधार कार्ड और चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, जो आरोपी ने शव से निकाल लिए थे, बरामद कर लिए गए हैं।

मामला दर्ज और आगे की कार्यवाही

आरोपी रूपेश यादव के खिलाफ इटारसी जीआरपी थाना में अपराध क्रमांक 491/25 के तहत धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। मृतिका के नवविवाहिता होने के चलते मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह कुल्हारा स्वयं कर रहे हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसपर दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराएँ जोड़ी जाएँगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jun 2025 By दैनिक जागरण

इटारसी जीआरपी की बड़ी कामयाबी: मात्र 7 दिन में सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी, बिहार निवासी पति निकला हत्यारा

BHOPAL, MP

इटारसी जीआरपी पुलिस ने महज एक सप्ताह में एक अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता हासिल की है। यह मामला एक नवविवाहिता बिहार निवासी महिला रागिनी कुमारी (22) की निर्मम हत्या से संबंधित है, जिसे उसके अपने पति रूपेश यादव (26) ने दहेज और चरित्र शंका के चलते बेरहमी से मार डाला और शव को पहचान मिटाने की नियत से चलती मालगाड़ी में फेंक दिया।

घटना का विवरण

घटना 16 जून 2025 को सामने आई, जब रेलवे स्टेशन पगढाल के डाउन ट्रैक यार्ड में एक महिला का क्षतविक्षत शव मिला। शव की हालत संदिग्ध होने के चलते इटारसी जीआरपी थाना प्रभारी उप निरीक्षक आरएस बकौरिया और उप निरीक्षक श्री लाल पड़रिया के साथ उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह कुल्हारा ने मौके का गहन निरीक्षण किया। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से एकत्र साक्ष्य के आधार पर जांच शुरू की गई।

जांच में हुआ खुलासा

मृतिका की शिनाख्त रागिनी कुमारी (22) पुत्री सुलेखा देवी, निवासी मोहनपुर वार्ड नं. 12 सलिग्रामी, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि रागिनी अपने पति रूपेश यादव के साथ सूरत से बिहार लौट रही थी। दोनों 15 जून को बिहार के लिए रवाना हुए थे और 16 जून को भुसावल से कटनी पैसेंजर में सवार हुए। जैसे ही ट्रेन पगढाल स्टेशन पहुंची, आरोपी अपनी पत्नी रागिनी को लेकर स्टेशन से उतर गया और पास की झाड़ियों में ले गया। वहां शराब पीने के बाद दहेज में मोटरसाइकिल और 25,000 रुपये की मांग करने लगा। साथ ही रागिनी के चरित्र को लेकर शक करने लगे। दोनों में बहस बढ़ने लगी और आवेश में आरोपी रूपेश यादव ने रागिनी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को चलती मालगाड़ी में फेंक दिया ताकि उसकी पहचान मिट सके।

आरोपी की गिरफ्तारी और कबूलनामा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मृतिका से जुड़े साक्ष्य जुटाए। बिहार, सूरत और भुसावल में अलग-अलग टीमें रवाना की गईं। बिहार में आरोपी का पता चलते ही टीम ने बख्तियारपुर (पटना) में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने सघन पूछताछ में अपना अपराध कबूल किया। रागिनी का आधार कार्ड और चार रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, जो आरोपी ने शव से निकाल लिए थे, बरामद कर लिए गए हैं।

मामला दर्ज और आगे की कार्यवाही

आरोपी रूपेश यादव के खिलाफ इटारसी जीआरपी थाना में अपराध क्रमांक 491/25 के तहत धारा 103 (1) बीएनएस दर्ज कर मामला पंजीबद्ध किया गया है। मृतिका के नवविवाहिता होने के चलते मामले की जांच उप पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह कुल्हारा स्वयं कर रहे हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उसपर दहेज प्रताड़ना से संबंधित धाराएँ जोड़ी जाएँगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/grp-itarsi-solved-the-blind-murder-the-husband-of-bihar/article-25614

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.