- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सुपारी की आड़ में टैक्स चोरी! जबलपुर में दो ट्रक पकड़े, जीएसटी विभाग कर रहा जांच
सुपारी की आड़ में टैक्स चोरी! जबलपुर में दो ट्रक पकड़े, जीएसटी विभाग कर रहा जांच
JABALPUR, MP
मध्य प्रदेश के जबलपुर में सेंट्रल जीएसटी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सुपारी से लदे दो ट्रकों को जब्त किया है।
यह कार्रवाई जीएसटी चोरी की आशंका के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि ये दोनों ट्रक पश्चिम बंगाल से महाराष्ट्र की ओर जा रहे थे, और इनके बिलों में सुपारी की कीमत जानबूझकर बहुत कम दर्शाई गई थी, जिससे टैक्स चोरी की जा सके।
क्या है पूरा मामला?
-
सुपारी लदे दोनों ट्रक लंबे रूट पर माल सप्लाई कर रहे थे।
-
जीएसटी टीम को इनकी जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई की गई।
-
ट्रकों को जब्त कर जीएसटी कार्यालय लाया गया, जहां जांच चल रही है।
कागजातों की गहन जांच
-
अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसपोर्टर और मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है।
-
फिलहाल जीएसटी अधिकारी माल का मूल्यांकन कर रहे हैं।
-
इसके बाद कर चोरी की गई कुल राशि का आंकलन कर पेनल्टी वसूली की जाएगी।
कर चोरी का खुलासा जल्द
-
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कुल कितने टैक्स की चोरी की गई है।
-
अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी।
-
प्रारंभिक जांच में यह मामला जानबूझकर कम बिलिंग और इनवॉयस गड़बड़ी से जुड़ा नजर आ रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए