गुना पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन: एक दिन में 9 तस्कर गिरफ्तार, 15.85 लाख का गांजा और स्मैक जब्त

Guna, MP

जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ गुना पुलिस ने एक ही दिन में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाइयों में कुल 15.85 लाख रुपए कीमत का गांजा और स्मैक जब्त कर 9 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

 पहली कार्रवाई: कैंट थाना क्षेत्र, कुशमौदा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरैना और ग्वालियर से तीन तस्कर अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने कुशमौदा क्षेत्र में अर्टिगा कार को रोका और तलाशी में 5.1 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपए है। आरोपियों के नाम संदीप तोमर (मुरैना), राधेश्याम गुर्जर और नंदकिशोर धाकड़ (ग्वालियर) हैं। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

  दूसरी कार्रवाई: मृगवास थाना, ग्राम गादया

मृगवास थाना पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले से स्मैक ला रहे नानूराम तंवर और प्रेमसिंह तंवर को 33.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत लगभग 3.30 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों को NDPS एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

  तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई: मृगवास थाना, बडकुंआ पठार

चार स्थानीय तस्कर भगवती मीना, नैनकराम मीना, अंकित मीना और लक्ष्मीनारायण बंजारा को 20.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। ये सभी एक बाइक पर सवार होकर बडकुंआ पठार में सौदा करने पहुंचे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 10.25 लाख रुपए है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह गांजा उड़ीसा से मंगवाकर प्रदेशभर में सप्लाई करता था।

एसपी ने टीमों की सराहना की

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने इन कार्रवाइयों की सराहना करते हुए कहा कि, “जिले को नशामुक्त करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। नशा तस्करों के खिलाफ यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे।” तीनों ही मामलों में संबंधित थानों की पुलिस टीमों, साइबर सेल और SAF की अहम भूमिका रही।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना पुलिस का नशे के खिलाफ एक्शन: एक दिन में 9 तस्कर गिरफ्तार, 15.85 लाख का गांजा और स्मैक जब्त

Guna, MP

 पहली कार्रवाई: कैंट थाना क्षेत्र, कुशमौदा

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरैना और ग्वालियर से तीन तस्कर अवैध गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस ने कुशमौदा क्षेत्र में अर्टिगा कार को रोका और तलाशी में 5.1 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत करीब 1 लाख रुपए है। आरोपियों के नाम संदीप तोमर (मुरैना), राधेश्याम गुर्जर और नंदकिशोर धाकड़ (ग्वालियर) हैं। तीनों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

  दूसरी कार्रवाई: मृगवास थाना, ग्राम गादया

मृगवास थाना पुलिस ने राजस्थान के झालावाड़ जिले से स्मैक ला रहे नानूराम तंवर और प्रेमसिंह तंवर को 33.73 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल की कीमत लगभग 3.30 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों को NDPS एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

  तीसरी और सबसे बड़ी कार्रवाई: मृगवास थाना, बडकुंआ पठार

चार स्थानीय तस्कर भगवती मीना, नैनकराम मीना, अंकित मीना और लक्ष्मीनारायण बंजारा को 20.5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। ये सभी एक बाइक पर सवार होकर बडकुंआ पठार में सौदा करने पहुंचे थे। बरामद गांजे की कीमत करीब 10.25 लाख रुपए है। जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह गांजा उड़ीसा से मंगवाकर प्रदेशभर में सप्लाई करता था।

एसपी ने टीमों की सराहना की

पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी ने इन कार्रवाइयों की सराहना करते हुए कहा कि, “जिले को नशामुक्त करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। नशा तस्करों के खिलाफ यह सिर्फ शुरुआत है, आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे।” तीनों ही मामलों में संबंधित थानों की पुलिस टीमों, साइबर सेल और SAF की अहम भूमिका रही।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/guna-police-arrested-9-smugglers-in-action-against-drug-addiction/article-25074

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.