गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंजर डेरा पर छापा, 9.50 लाख का लहान नष्ट, 95 लीटर कच्ची शराब बरामद

Guna, MP

गुना जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देश पर चांचौड़ा थाना क्षेत्र के भानपुरा गांव स्थित कंजर डेरा पर बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने यहां दबिश देकर 9500 लीटर लहान मौके पर नष्ट किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 9.50 लाख रुपये है। साथ ही 95 लीटर अवैध कच्ची शराब भी जब्त की गई है।

यह कार्रवाई 19 जून की सुबह की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी महेन्द्र गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम ने भाग लिया। टीम में थाना चांचौड़ा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू, चौकी बीनागंज प्रभारी अजयप्रताप सिंह, चौकी सानई प्रभारी नीरज लोधी के साथ पुलिस लाइन व कुंभराज से अतिरिक्त बल शामिल रहा। वहीं, आबकारी विभाग से उपनिरीक्षक एल.आर. करोसिया और राधाकिशन अटारिया अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

जैसे ही डेरों में रहने वालों को कार्रवाई की भनक लगी, वे मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, भट्टियां, ड्रम व अन्य उपकरण बरामद कर नष्ट किए गए।

इस कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई शराब और सामग्री के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह अभियान जिले में अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कंजर डेरा पर छापा, 9.50 लाख का लहान नष्ट, 95 लीटर कच्ची शराब बरामद

Guna, MP

यह कार्रवाई 19 जून की सुबह की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन और एसडीओपी महेन्द्र गौतम के नेतृत्व में विशेष टीम ने भाग लिया। टीम में थाना चांचौड़ा प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार साहू, चौकी बीनागंज प्रभारी अजयप्रताप सिंह, चौकी सानई प्रभारी नीरज लोधी के साथ पुलिस लाइन व कुंभराज से अतिरिक्त बल शामिल रहा। वहीं, आबकारी विभाग से उपनिरीक्षक एल.आर. करोसिया और राधाकिशन अटारिया अपनी टीम के साथ मौजूद थे।

जैसे ही डेरों में रहने वालों को कार्रवाई की भनक लगी, वे मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया, जिसमें भारी मात्रा में अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री, भट्टियां, ड्रम व अन्य उपकरण बरामद कर नष्ट किए गए।

इस कार्रवाई के दौरान पकड़ी गई शराब और सामग्री के आधार पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह अभियान जिले में अवैध शराब तस्करी पर कड़ा प्रहार माना जा रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/guna-police-raid-the-big-action-on-kanjar-dera-950/article-24855

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.