- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना डकैती कांड का खुलासा, 10 हजार नंबर खंगाल पुलिस ने पकड़े आरोपी
गुना डकैती कांड का खुलासा, 10 हजार नंबर खंगाल पुलिस ने पकड़े आरोपी
Guna, MP
गुना जिले के मृगवास थाना इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति से बंदूक के दम पर हुई लूट की वारदात को पुलिस ने आखिरकार सुलझा लिया है। करीब तीन हफ्ते पहले आधी रात को ग्राम बाकन्या में हुई इस डकैती ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। अब पुलिस का कहना है कि लंबी पड़ताल और तकनीकी जांच के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। खास बात यह रही कि इस पूरे मामले में करीब 10 हजार मोबाइल नंबरों की जांच की गई, तब जाकर एक सुराग हाथ लगा। अधिकारियों के अनुसार, मामला शुरू में पूरी तरह ब्लाइंड था, लेकिन धीरे-धीरे कड़ियां जुड़ती गईं।
12 अप्रैल की रात 4 से 5 नकाबपोश बदमाश छत के रास्ते वंकटदास बैरागी के घर में घुसे थे। उस वक्त घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपत्ति मौजूद थे। बदमाशों ने हथियार दिखाकर दोनों को बंधक बनाया, मारपीट की और फिर घर में रखे करीब एक लाख रुपए नगद के साथ सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में काफी डर का माहौल था, लोग देर रात बाहर निकलने से बचने लगे थे। पुलिस पर भी दबाव था कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए। इसी बीच एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई और अलग-अलग एंगल से जांच शुरू की गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान करीब 100 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन शुरुआत में कुछ ठोस हाथ नहीं लगा। इसके बाद तकनीकी टीम को लगाया गया, जिसने घटना के समय इलाके में एक्टिव मोबाइल नंबरों का डेटा खंगाला। बताया जा रहा है कि लगभग 10 हजार नंबरों का बारीकी से विश्लेषण किया गया। इसी दौरान एक नंबर संदिग्ध लगा, जिस पर नजर रखी गई। 4 मई को इसी कड़ी के आधार पर रामधन कंजर नाम के आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी मनोहर कंजर और अन्य लोगों के साथ वारदात करना कबूल कर लिया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने घटना से दो दिन पहले ही गांव की रेकी की थी। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि घर में सिर्फ बुजुर्ग दंपत्ति ही रहते हैं और आसपास ज्यादा हलचल नहीं रहती। इसके बाद मौका देखकर रात में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है और उनकी निशानदेही पर चोरी का कुछ सामान बरामद किया गया है। इसमें नगदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण शामिल हैं। साथ ही वारदात में इस्तेमाल हथियार, मोटरसाइकिल और ताला तोड़ने के औजार भी जब्त किए गए हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए