छात्रा पर फिदा गुरुजी हुए बेकाबू, सरेआम हाथ पकड़ा, शोर मचा तो मौके से चंपत

Sagar, MP

सागर में एक शिक्षक ने छात्रा से छेड़छाड़ की. पुलिस ने पास्को एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है.

शिक्षक को समाज में आइना माना जाता है. लेकिन कुछ शिक्षक इस पद को बदनाम भी करते हैं. ऐसा ही एक मामला सागर जिले के रहली थाना के एक गांव से आया है. सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने 31 दिसंबर की शाम को स्कूल की छात्रा का हाथ पकड़ लिया. शिक्षक की इस हरकत पर लड़की चिल्लाने लगी, तो उसके चाचा दौडते हुए आए. चाचा को देखकर शिक्षक भाग गया. छात्रा ने रहली थाने में अपने चाचा के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने पास्को एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

छात्रा के चिल्लाने पर मौके से भागा शिक्षक

घटना 31 दिसंबर शाम करीब साढे़ 6 बजे की है. 12वीं की कक्षा की छात्रा अपने घर के नजदीक एक दुकान से नमकीन लेकर लौट रही थी. इसी दौरान प्राथमिक शाला रेंगुवा में पदस्थ शिक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर ने जबरन छात्रा का हाथ पकड लिया और अपने साथ चलने को कहा. शिक्षक की इस हरकत पर छात्रा चिल्लाने लगी. शोर होते देखकर शिक्षक मौके से गायब हो गया. छात्रा ने अपने चाचा को आपबीती बतायी. इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.

ग्रामीणों ने शिक्षक पर लगाए कई आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक की हरकतों के बारे में कई बार शिकायतें मिली हैं. शिक्षक पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं. इस मामले में रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी का कहना है "छात्रा अपने चाचा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आयी थी. शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल शिक्षक फरार है, पुलिस जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करेगी."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jan 2025 By दैनिक जागरण

छात्रा पर फिदा गुरुजी हुए बेकाबू, सरेआम हाथ पकड़ा, शोर मचा तो मौके से चंपत

Sagar, MP

शिक्षक को समाज में आइना माना जाता है. लेकिन कुछ शिक्षक इस पद को बदनाम भी करते हैं. ऐसा ही एक मामला सागर जिले के रहली थाना के एक गांव से आया है. सरकारी स्कूल के एक शिक्षक ने 31 दिसंबर की शाम को स्कूल की छात्रा का हाथ पकड़ लिया. शिक्षक की इस हरकत पर लड़की चिल्लाने लगी, तो उसके चाचा दौडते हुए आए. चाचा को देखकर शिक्षक भाग गया. छात्रा ने रहली थाने में अपने चाचा के साथ पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने पास्को एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी शिक्षक पुलिस की गिरफ्त से दूर है.

छात्रा के चिल्लाने पर मौके से भागा शिक्षक

घटना 31 दिसंबर शाम करीब साढे़ 6 बजे की है. 12वीं की कक्षा की छात्रा अपने घर के नजदीक एक दुकान से नमकीन लेकर लौट रही थी. इसी दौरान प्राथमिक शाला रेंगुवा में पदस्थ शिक्षक हरेन्द्र सिंह ठाकुर ने जबरन छात्रा का हाथ पकड लिया और अपने साथ चलने को कहा. शिक्षक की इस हरकत पर छात्रा चिल्लाने लगी. शोर होते देखकर शिक्षक मौके से गायब हो गया. छात्रा ने अपने चाचा को आपबीती बतायी. इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी.

ग्रामीणों ने शिक्षक पर लगाए कई आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक की हरकतों के बारे में कई बार शिकायतें मिली हैं. शिक्षक पर पहले भी कई तरह के आरोप लग चुके हैं. इस मामले में रहली थाना प्रभारी अनिल तिवारी का कहना है "छात्रा अपने चाचा के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने आयी थी. शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. फिलहाल शिक्षक फरार है, पुलिस जल्द ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करेगी."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/guru-ji-got-mad-at-the-student-went-out-of/article-6898

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.