मध्यप्रदेश में सबसे पहले ग्वालियर पहुंचे थे गुरुनानक, 555वें प्रकाश पर्व पर जानें अनसुनी बातें

Jagran Desk

गुरुनानक देव का ग्वालियर कनेक्शन

सिख पंथ को मानने वाले लोगों के लिए 15 नवंबर बड़ा ही विशेष दिन है. दरअसल, गुरुनानक जयंती को सिख समाज बड़े ही श्रद्धा भाव से मनाता है. इस वर्ष गुरुनानक देव की 555वीं जन्म जयंती है, जिसे प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है. ग्वालियर में भी गुरुनानक जयंती पर सिख समाज की संगत लगती है, लेकिन क्या आप जानते हैं सिख समाज के आराध्य गुरु नानक देव का एक कनेक्शन ग्वालियर से भी रहा है. साथ ही ग्वालियर के किले पर स्थित गुरुद्वारे का इतिहास भी अपने आप में अनोखा है.

देश में एकता के प्रयास में जुटे थे धर्मगुरु

ग्वालियर किले पर बना गुरुद्वारा 'दाता बंदी छोड़' के नाम से जाना जाता है. यहां गुरुनानक जयंती पर देश-विदेश से सिख समाज के लोग परिवार के साथ पहुचते हैं. इस गुरुद्वारे से भी पहले का इतिहास ग्वालियर और सिख पंथ के संस्थापक गुरुनानक देव के बीच का रिश्ता बताता है. इतिहास विद लाल बहादुर सोमवंशी कहते हैं कि, ''1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरु नानक देव का जन्म पाकिस्तान के ननकाना में हुआ था. उस दौर में भारत ना सिर्फ विदेशी बल्कि आंतरिक चुनौतियों का सामना कर रहा था और पूरा संत समाज और धर्मगुरु देश में एकता और समरसता बनाने के प्रयास में लगे हुए थे.''

Guru Nanak Jayanti 2024
ग्वालियर फूल बाग गुरुद्वारा 
 
ग्वालियर में पहली बार आए थे गुरुनानक साहिब

उस दौर के हालातों में गुरु नानक देव ने विश्व कल्याण के लिए कदम बढ़ाने का फैसला किया और पूरी दुनिया में कई हजार किलोमीटर का सफर किया था. बड़ी बात यह थी कि उनकी यात्रा ने जब मध्य प्रदेश के हिस्से में प्रवेश किया तो सबसे पहले उनका आगमन ग्वालियर रियासत में हुआ था. यहां लोग उनके संदेश से प्रभावित हुए और धीरे-धीरे सिख समाज बढ़ता गया. ग्वालियर फूलबाग गुरुद्वारा के प्रेसिडेंट एचएस कोछड़ ने बताया, '' ग्वालियर के इसी फूलों वाले बगीचे में गुरुनानक साहिब ने लोगों को धार्मिक संदेश दिए था. उसी जगह फूलबाग गुरुद्वारा बना है. ग्वालियर से उन्होंने प्रदेश के 5 हिस्सों में भी यात्रा की, जिनमें भोपाल के साथ खंडवा ओंकारेश्वर बैतूल भी शामिल थे.''

ग्वालियर किले में जहांगीर ने कैद किए थे सिख गुरु साहिब

ग्वालियर किले पर स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ पर हर साल प्रकाश पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस गुरुद्वारे का इतिहास भी काफी रोचक है. गुरु नानक देव के प्रवेश के बाद सिख समाज बढ़ने लगा था. सिख गुरुओं ने नानक राज स्थापित करने की ओर कदम बढ़ा दिए थे. इस बीच गद्दी संभालने वाले 6वें गुरु हरगोविंद साहेब सिख-दर्शन की चेतना को नए अध्यात्म दर्शन के साथ जोड़ने के काम में जुटे हुए थे. हरगोविंद साहेब एक योद्धा थे. वह शास्त्र और शस्त्र दोनों विधाओं में पारंगत थे. उनकी बदौलत समाज में मुघल सल्तनत के खिलाफ विद्रोह पनपने लगा था. इसी बीच मुगल शासक जहांगीर ने उन्हें बंदी बनाकर ग्वालियर किले में कैद कर लिया था. इस कैदखाने में 52 हिंदू राजा भी कैद थे, जहां सभी ने उनका स्वागत किया था.

कैद में रहकर कराया था 52 राजाओं को आजाद

गुरु हरगोविंद साहेब करीब 2 साल 3 महीने तक ग्वालियर किले की जेल में बंद रहे. इसी बीच अचानक उन्हें कैद करने वाले मुगल शासक जहांगीर की तबयत बिगड़ गई. नीम हकीम से लेकर बड़े-बड़े जानकारों का इलाज विफल होने लगा. दिन-ब-दिन जहांगीर मौत की ओर बढ़ रहा था. इस बीच शाही पीर ने उसे चेताया कि जिस धर्म गुरू को उसने ग्वालियर किले में कैद कर रखा है, ये हालात उसकी वजह से बन रहे हैं, इसलिए उसे छोड़ना चाहिए. अपनी जान पर बनती देख जहांगीर ने सिख गुरु हरगोबिन्द साहेब को कैद से रिहा करने के आदेश दिए, लेकिन गुरु हरगोविंद साहेब इस कैद से अकेले रिहा होने को तैयार नहीं थे. उन्होंने उनके साथ कैद सभी 52 राजाओं को मुक्त करने की शर्त रख दी और उनकी जिद के आगे जहांगीर को घुटने टेकने पड़े.

इस वजह से नाम पड़ा गुरुद्वारा 'दाता बंदी छोड़'

जिस ग्वालियर किले में गुरु हरगोविंद साहेब को कैद किया गया था, आज वहां गुरुद्वारा है और उसे दाता बंदी छोड़ के नाम से जाना जाता है. अब हर साल दिवाली और प्रकाश पर्व पर हजारों लाखों सिख परिवार ग्वालियर आते हैं और पूरा दिन यहां भजन कार्यक्रम और संगत का आयोजन होता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/guru-nanak-was-the-first-to-reach-gwalior-in-madhya/article-3445

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.