ग्वालियर किला हादसा: भाई से नाराज छात्रा ने लगाई छलांग, झाड़ियों में फंसी रही डेढ़ घंटे

Gwalior, MP

शनिवार शाम ग्वालियर किले पर बड़ा हादसा टल गया। 17 वर्षीय एक छात्रा ने भाई से नाराज होकर आत्महत्या की कोशिश में किले से छलांग लगा दी।

 हालांकि गनीमत रही कि वह नीचे झाड़ियों में अटक गई और उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

भाई की डांट से नाराज होकर उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक छात्रा ने पूछताछ में बताया कि उसे घर पर भाई ने डांट दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने जान देने का निर्णय लिया और किले के लाइट एंड साउंड पॉइंट से छलांग लगा दी।

पर्यटकों ने देखी घटना, पुलिस को दी सूचना

घटना के समय बड़ी संख्या में लोग किले पर मौजूद थे। पर्यटक जब नजारे और सेल्फी लेने में व्यस्त थे, तभी छात्रा अचानक छलांग लगा बैठी। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया।

कॉन्स्टेबल ने दिखाई हिम्मत

सूचना मिलते ही किले पर तैनात कॉन्स्टेबल ऋषि सिंह तोमर सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सी की मदद से तलहटी तक उतरकर देखा कि छात्रा झाड़ियों में फंसी हुई है और उसकी सांसें चल रही हैं। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और नगर निगम की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।

डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे छात्रा को ऊपर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Aug 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर किला हादसा: भाई से नाराज छात्रा ने लगाई छलांग, झाड़ियों में फंसी रही डेढ़ घंटे

Gwalior, MP

 हालांकि गनीमत रही कि वह नीचे झाड़ियों में अटक गई और उसकी जान बच गई। मौके पर मौजूद पर्यटकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लगभग डेढ़ घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन में छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

भाई की डांट से नाराज होकर उठाया कदम

पुलिस के मुताबिक छात्रा ने पूछताछ में बताया कि उसे घर पर भाई ने डांट दिया था। इसी बात से आहत होकर उसने जान देने का निर्णय लिया और किले के लाइट एंड साउंड पॉइंट से छलांग लगा दी।

पर्यटकों ने देखी घटना, पुलिस को दी सूचना

घटना के समय बड़ी संख्या में लोग किले पर मौजूद थे। पर्यटक जब नजारे और सेल्फी लेने में व्यस्त थे, तभी छात्रा अचानक छलांग लगा बैठी। लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया।

कॉन्स्टेबल ने दिखाई हिम्मत

सूचना मिलते ही किले पर तैनात कॉन्स्टेबल ऋषि सिंह तोमर सबसे पहले मौके पर पहुंचे। उन्होंने रस्सी की मदद से तलहटी तक उतरकर देखा कि छात्रा झाड़ियों में फंसी हुई है और उसकी सांसें चल रही हैं। इसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और नगर निगम की रेस्क्यू टीम को मौके पर बुलाया।

डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

रेस्क्यू टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों के सहारे छात्रा को ऊपर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। उसे हल्की चोटें आई हैं और फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gwalior-fort-accident-angry-with-brother-a-student-jumped-into/article-30780

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.