ग्वालियर: मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, कांग्रेस विधायक ने साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी बांटकर की मिसाल पेश

Gwalior, MP

मध्यप्रदेश के ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर ने शिक्षा को बढ़ावा देने और मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक कार्यक्रम में 10वीं और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी भेंट की। यह सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत हैं और इन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विधानसभा क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

होली पर की गई थी घोषणा, अब किया पूरा

विधायक गुर्जर ने इस वर्ष होली के अवसर पर घोषणा की थी कि उनकी विधानसभा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी। अब उन्होंने अपने वचन को निभाते हुए यह तोहफे विद्यार्थियों को सौंपे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के चेहरे उत्साह और गर्व से खिले नजर आए।

95 फीसदी अंक लाने वाली नेहा को मिली स्कूटी

दंगियापुरा गांव की नेहा मौर्य, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में 95% अंक हासिल किए, को विधायक द्वारा स्कूटी भेंट की गई। विधायक ने उन्हें स्कूटी पर बैठाकर उसकी सवारी भी कराई। इसके अलावा, 12वीं की छात्रा सोनम, जिन्होंने 93% अंक हासिल किए हैं, को लैपटॉप दिया गया। सोनम ने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं और यह लैपटॉप उसकी पढ़ाई में मददगार सिद्ध होगा।

छात्र बोले– अब बढ़ेगा आत्मविश्वास

कार्यक्रम में कई ऐसे छात्र शामिल हुए जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उन्हें मिली साइकिल और अन्य उपहारों से उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत हुई है। एक छात्र ने बताया कि अब वह स्कूल तक जल्दी और सुरक्षित पहुंच पाएगा।

विधायक ने की सभी जनप्रतिनिधियों से अपील

विधायक गुर्जर ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार 12वीं के टॉपर्स को प्रोत्साहन देती है, लेकिन मैंने 10वीं के टॉपर्स को भी समान रूप से प्रोत्साहित करने की शुरुआत की है। मैं प्रदेश के सभी कांग्रेस और भाजपा विधायकों से अपील करता हूं कि वे अपनी विधानसभा में इस तरह की पहल करें।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
31 May 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर: मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, कांग्रेस विधायक ने साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी बांटकर की मिसाल पेश

Gwalior, MP

होली पर की गई थी घोषणा, अब किया पूरा

विधायक गुर्जर ने इस वर्ष होली के अवसर पर घोषणा की थी कि उनकी विधानसभा के मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए साइकिल, लैपटॉप और स्कूटी दी जाएगी। अब उन्होंने अपने वचन को निभाते हुए यह तोहफे विद्यार्थियों को सौंपे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के चेहरे उत्साह और गर्व से खिले नजर आए।

95 फीसदी अंक लाने वाली नेहा को मिली स्कूटी

दंगियापुरा गांव की नेहा मौर्य, जिन्होंने 10वीं की परीक्षा में 95% अंक हासिल किए, को विधायक द्वारा स्कूटी भेंट की गई। विधायक ने उन्हें स्कूटी पर बैठाकर उसकी सवारी भी कराई। इसके अलावा, 12वीं की छात्रा सोनम, जिन्होंने 93% अंक हासिल किए हैं, को लैपटॉप दिया गया। सोनम ने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती हैं और यह लैपटॉप उसकी पढ़ाई में मददगार सिद्ध होगा।

छात्र बोले– अब बढ़ेगा आत्मविश्वास

कार्यक्रम में कई ऐसे छात्र शामिल हुए जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। उन्हें मिली साइकिल और अन्य उपहारों से उनमें आत्मविश्वास की भावना जागृत हुई है। एक छात्र ने बताया कि अब वह स्कूल तक जल्दी और सुरक्षित पहुंच पाएगा।

विधायक ने की सभी जनप्रतिनिधियों से अपील

विधायक गुर्जर ने कहा, “मध्यप्रदेश सरकार 12वीं के टॉपर्स को प्रोत्साहन देती है, लेकिन मैंने 10वीं के टॉपर्स को भी समान रूप से प्रोत्साहित करने की शुरुआत की है। मैं प्रदेश के सभी कांग्रेस और भाजपा विधायकों से अपील करता हूं कि वे अपनी विधानसभा में इस तरह की पहल करें।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gwalior-meritorious-students-got-the-honor-of-congress-mla-by/article-22800

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.