ग्वालियर: अज्ञात लाशों को महीनों बाद भी न्याय की आस, हत्यारे घूम रहे खुलेआम

Gwalior, MP

ग्वालियर पुलिस ने भले ही क्राइम के कई बड़े मामलों का खुलासा करने के बाद वाहवाही लूटी हो लेकिन आज भी कई ऐसे केस हैं जिनके पीड़ितों को अब भी न्याय का इंतजार है.

ग्वालियर में अपराध की घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है. आए दिन लोगों के साथ मारपीट, लूट और हत्या जैसी वारदातें घटित हो रही हैं. पिछले साल यहां लगभग 29 हत्या के मामले दर्ज किए गए. इनमें कुछ हत्याएं ऐसी हैं जो अभी भी पुलिस के लिए पहले बनी हुई हैं. इनमें चार साल के मासूम बच्चे और घाटीगांव की नदी में मिली युवती की लाश भी शामिल है. जो लगभग 8 महीने बाद भी शिनाख्त को लेकर कानून के लिए चुनौती बनी हुई हैं.

ग्वालियर पुलिस के समक्ष बीते साल लगभग 29 हत्याओं के मामले सामने आए थे

उल्लेखनीय है कि बीते साल लगभग 29 हत्याओं के मामले सामने आए थे. जिनमें कई मामलों में पुलिस को सफलता हाथ लगी लेकिन दो ऐसे मामले भी हैं जिनमें पुलिस के हाथ आज भी खाली हैं. ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी पुलिस मरने वालों की पहचान ही नहीं कर सकी है.

पहली घटना 19 जुलाई बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है. जहां मासूम की लाश को हत्यारे बैग में ठूंस कर यातायात नगर में फेंक कर फरार हो गए थे. सुबह दुकानें खुलीं तब बैग नजर में आया. लोगों को शक होने पर पुलिस को बुलाकर उसे खुलवाया तो अंदर बच्चे की लाश थी. हत्यारों ने उसे बैग में ठूंसने के लिए बच्चे का एक पैर और हाथ भी बांध दिया था. लेकिन इस दर्दनाक वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है.

16 सितंबर को घैघोंली गांव के पास नदी किनारे बोरे में बंद एक युवती की मिली थी लाश

दूसरी घटना 16 सितंबर को घाटीगांव थाना क्षेत्र के घैघोंली गांव के पास नदी किनारे सुबह बोरे में बंद एक युवती की लाश मिली थी. जो आज भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. हत्यारों ने लाश को बोरे में ठूंस कर दोनों तरफ से सिलकर नदी में फेंका था. बोरे पर लगे टैग को देखकर पुलिस ने इस मामले में काफी प्रयास कर इटावा मथुरा तक दौड़ लगाई, लेकिन उसका कुछ सुराग हाथ नहीं लगा.

इस मामले में रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है "कुछ मामलों में पुलिस की विवेचना इसलिए आगे नहीं बढ़ पाती क्योंकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाती. पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर पर हर तरह के प्रयास करती है लेकिन फिर भी कई बार मामले उलझ जाते हैं. लेकिन पुलिस नाउम्मीद नहीं है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Mar 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर: अज्ञात लाशों को महीनों बाद भी न्याय की आस, हत्यारे घूम रहे खुलेआम

Gwalior, MP

ग्वालियर में अपराध की घटनाओं का ग्राफ निरंतर बढ़ता जा रहा है. आए दिन लोगों के साथ मारपीट, लूट और हत्या जैसी वारदातें घटित हो रही हैं. पिछले साल यहां लगभग 29 हत्या के मामले दर्ज किए गए. इनमें कुछ हत्याएं ऐसी हैं जो अभी भी पुलिस के लिए पहले बनी हुई हैं. इनमें चार साल के मासूम बच्चे और घाटीगांव की नदी में मिली युवती की लाश भी शामिल है. जो लगभग 8 महीने बाद भी शिनाख्त को लेकर कानून के लिए चुनौती बनी हुई हैं.

ग्वालियर पुलिस के समक्ष बीते साल लगभग 29 हत्याओं के मामले सामने आए थे

उल्लेखनीय है कि बीते साल लगभग 29 हत्याओं के मामले सामने आए थे. जिनमें कई मामलों में पुलिस को सफलता हाथ लगी लेकिन दो ऐसे मामले भी हैं जिनमें पुलिस के हाथ आज भी खाली हैं. ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने के बाद भी पुलिस मरने वालों की पहचान ही नहीं कर सकी है.

पहली घटना 19 जुलाई बहोड़ापुर थाना क्षेत्र की है. जहां मासूम की लाश को हत्यारे बैग में ठूंस कर यातायात नगर में फेंक कर फरार हो गए थे. सुबह दुकानें खुलीं तब बैग नजर में आया. लोगों को शक होने पर पुलिस को बुलाकर उसे खुलवाया तो अंदर बच्चे की लाश थी. हत्यारों ने उसे बैग में ठूंसने के लिए बच्चे का एक पैर और हाथ भी बांध दिया था. लेकिन इस दर्दनाक वारदात का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है.

16 सितंबर को घैघोंली गांव के पास नदी किनारे बोरे में बंद एक युवती की मिली थी लाश

दूसरी घटना 16 सितंबर को घाटीगांव थाना क्षेत्र के घैघोंली गांव के पास नदी किनारे सुबह बोरे में बंद एक युवती की लाश मिली थी. जो आज भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है. हत्यारों ने लाश को बोरे में ठूंस कर दोनों तरफ से सिलकर नदी में फेंका था. बोरे पर लगे टैग को देखकर पुलिस ने इस मामले में काफी प्रयास कर इटावा मथुरा तक दौड़ लगाई, लेकिन उसका कुछ सुराग हाथ नहीं लगा.

इस मामले में रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना का कहना है "कुछ मामलों में पुलिस की विवेचना इसलिए आगे नहीं बढ़ पाती क्योंकि मृतकों की पहचान नहीं हो पाती. पहचान के लिए पुलिस अपने स्तर पर हर तरह के प्रयास करती है लेकिन फिर भी कई बार मामले उलझ जाते हैं. लेकिन पुलिस नाउम्मीद नहीं है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gwalior-unidentified-corpses-are-openly-roaming-the-killers-of-justice/article-12536

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.