दोस्त से बाइक मांगना पड़ा महंगा, लौटाने में देर हुई तो पत्थर मारकर की हत्या

SAHDOL, MP

एमपी के शहडोल जिले में देर तक बाइक नहीं पहुंचाने की वजह से एक शख्स ने अपने दोस्त की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक, आरोपी की बाइक ले गया था। काफी देर तक जब वह बाइक लेकर नहीं आया तो आरोपी उसे खोजने निकल पड़ा। इसी दौरान जब वह मिला तो आरोपी ने पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी।

 जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण को पड़ोसी की बाइक लेकर जाना इतना महंगा पड़ा कि उसको अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल रमेश कोल व बिज्जु पंडित के बीच बाइक लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में बिज्जु ने रमेश की पत्थर मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। पूरी घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सीधी रोड बंधा टोला ग्राम साखी की बताई जा रही है।

दोनों ने साथ बैठकर पी शराब

दरअसल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी बंधा टोला के रहने वाले रमेश कोल के घर पड़ोस में रहने वाला बिज्जू पंडित अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। सभी ने आपस में मिलकर जाम छलकाए। इस दौरान रमेश, बिज्जू की बाइक लेकर मार्केट की ओर चला गया। काफी देर तक रमेश, बिज्जू की बाइक लेकर वापस नहीं आया तो नाराज बिज्जू उसे ढूंढने निकल पड़ा। तभी सीधी रोड बंधा के पास रमेश बाइक से घूमता मिला। इसके बाद बाइक ना पहुंचाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बिज्जू ने रमेश पर पत्थर से हमला कर दिया। वहीं पत्थर से चोट लगने के बाद रमेश की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी हुआ फरार

वहीं घटना स्थल पर ही मृत अवस्था में रमेश को छोड़कर बिज्जू मौके से फरार हो गया। काफी देर तक रमेश घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसे खोजते हुए बंधा टोला साखी की ओर गए। यहां उन्होंने देखा कि रमेश खून से लतपथ हालत में मृत पड़ा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ब्यौहारी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। ब्यौहारी एसडीओपी ने बताया कि एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CRIME

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Sep 2024 By दैनिक जागरण

दोस्त से बाइक मांगना पड़ा महंगा, लौटाने में देर हुई तो पत्थर मारकर की हत्या

SAHDOL, MP

 जिले के ब्यौहारी क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ग्रामीण को पड़ोसी की बाइक लेकर जाना इतना महंगा पड़ा कि उसको अपनी जान गंवानी पड़ी। दरअसल रमेश कोल व बिज्जु पंडित के बीच बाइक लेनदेन को लेकर हुए मामूली विवाद में बिज्जु ने रमेश की पत्थर मारकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची ब्यौहारी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। पूरी घटना ब्यौहारी थाना क्षेत्र के सीधी रोड बंधा टोला ग्राम साखी की बताई जा रही है।

दोनों ने साथ बैठकर पी शराब

दरअसल, ब्यौहारी थाना क्षेत्र के ग्राम साखी बंधा टोला के रहने वाले रमेश कोल के घर पड़ोस में रहने वाला बिज्जू पंडित अपने दो अन्य साथियों के साथ आया। सभी ने आपस में मिलकर जाम छलकाए। इस दौरान रमेश, बिज्जू की बाइक लेकर मार्केट की ओर चला गया। काफी देर तक रमेश, बिज्जू की बाइक लेकर वापस नहीं आया तो नाराज बिज्जू उसे ढूंढने निकल पड़ा। तभी सीधी रोड बंधा के पास रमेश बाइक से घूमता मिला। इसके बाद बाइक ना पहुंचाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बिज्जू ने रमेश पर पत्थर से हमला कर दिया। वहीं पत्थर से चोट लगने के बाद रमेश की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी हुआ फरार

वहीं घटना स्थल पर ही मृत अवस्था में रमेश को छोड़कर बिज्जू मौके से फरार हो गया। काफी देर तक रमेश घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसे खोजते हुए बंधा टोला साखी की ओर गए। यहां उन्होंने देखा कि रमेश खून से लतपथ हालत में मृत पड़ा हुआ था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ब्यौहारी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। ब्यौहारी एसडीओपी ने बताया कि एक व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CRIME

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/had-to-borrow-a-bike-from-a-friend-and-was/article-276

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.