- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर-भोपाल से लेकर जबलपुर तक ओले गिरने का अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें ताजा अपडेट
इंदौर-भोपाल से लेकर जबलपुर तक ओले गिरने का अलर्ट, इन जिलों में बारिश के आसार, जानें ताजा अपडेट
BHOPAL, MP
मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं के चलते पड़ रही ठंड ने अचानक से पाला बदल लिया है। इसके चलते बढ़ रही सर्दी का प्रकोप कम हो गया। हालांकि इस हफ्ते एमपी के मौसम में बड़ा उलटफेर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश के साथ कुछ इलाकों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में मौसम के अलग-अलग रूप सामने आ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से जहां कड़ाके की ठंड से निजात मिली है, वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़त आने लगी है। बुधवार को भोपाल समेत प्रदेश के ज्यादातर शहरों में बादल छाए रहे। वहीं, दिन के तापमान में कमी आई है। अब मौसम विभाग ने कई जिलों में बरिश और ओले गिरने के आसार जताए हैं।
दरअसल, मौसम विभाग ने 27 और 28 दिसंबर को भोपाल, इंदौर, जबलपुर के साथ कई जिलों में बारिश के आसार जताए हैं। भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम और जबलपुर जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका है। वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बने रहने के कारण हवाओं के साथ अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इस वजह से पूरे प्रदेश में कोहरा एवं कुहासा बना हुआ है। इससे दृश्यता भी प्रभावित हो रही है।
शुक्रवार से नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है। शनिवार-रविवार को भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने के आसार हैं। कई क्षेत्रों में ओले भी गिर सकते है। बारिश खत्म होने के बाद कंपकंपाने वाली ठंड का एक नया दौर आ सकता है।
किन जिलों में गिरा पारा
बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट आई। राजधानी में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार के दिन के तापमान 27 डिग्री की तुलना में 4.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
मावठा गिरा
मध्य प्रदेश में सीजन का पहला मावठा भी गिरा। सोमवार-मंगलवार की रात में सीहोर और भिंड में बारिश हुई। वहीं, मंगलवार को पन्ना, दतिया, टीकमगढ़, बड़वानी, खजुराहो, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, अशोकनगर, श्योपुर में बूंदाबांदी हुई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे।
प्रदेश के जिलों का न्यूनतम तापमान
प्रमुख स्थानों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो पचमढ़ी में 11.8 भोपाल में 14 ग्वालियर में 11.5 इंदौर में 15.3 उज्जैन में 15.5 जबलपुर में 13.5 मंडला में 12.5 उमरिया में 13.3 नौगांव में 11.5 खजुराहो में 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान देखें तो भोपाल में 22.5 ग्वालियर में 21.8 इंदौर में 24.3 पचमढ़ी में 24.5 उज्जैन में 23.5 जबलपुर में 27.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में कोहरा छाए रहने की चेतावनी जारी की गई है। भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाहजहांपुर, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर और मैहर जिलों में कोहरा छाए रह सकता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए