झाबुआ में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Jhabua, MP

मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में 4 मासूम बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। यह दुर्घटना मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह रेलवे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण और वहां पर डायवर्जन की कमी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक के नीचे जा फंसी। भीषण टक्कर के बाद कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक परिवार झाबुआ के थांदला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बुल्डोजर की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय पर मदद मिल जाती, तो शायद कार चालक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अधूरे ओवरब्रिज और लचर ट्रैफिक व्यवस्था ने आखिर कितनी और जिंदगियां लेनी हैं?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

झाबुआ में शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं, सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

Jhabua, MP

मृतकों में 4 मासूम बच्चे, 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। यह दुर्घटना मेघनगर थाना क्षेत्र के सजेली फाटक के पास हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की मुख्य वजह रेलवे ओवरब्रिज का अधूरा निर्माण और वहां पर डायवर्जन की कमी थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कार ट्रक के नीचे जा फंसी। भीषण टक्कर के बाद कार पूरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक परिवार झाबुआ के थांदला क्षेत्र से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बुल्डोजर की मदद से ट्रक के नीचे दबे शवों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो अन्य लोगों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि यदि समय पर मदद मिल जाती, तो शायद कार चालक की जान बचाई जा सकती थी। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है। प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं कि अधूरे ओवरब्रिज और लचर ट्रैफिक व्यवस्था ने आखिर कितनी और जिंदगियां लेनी हैं?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/happiness-of-marriage-in-jhabua-9-people-of-the-same/article-23150

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.