सागर के सुरखी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट देखने आएंगे हरभजन सिंह

Sports Desk

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हर साल होने वाला क्रिकेट महाकुंभ लगातार नई ऊंचाइया और मुकाम हासिल कर रहा है. दो बार वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने के बाद इस साल हो रहे टूर्नामेंट के फाइनल मैच में क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल होने आ रहे हैं. युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में 610 टीमों ने हिस्सा लिया. हजारों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिए अपना हुनर दिखा चुके हैं. हर साल होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट और राजनीति के मैदान की बड़ी बड़ी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं.

सुरखी में हर साल क्रिकेट का महाकुंभ

दो माह से ज्यादा चलने वाले इस टूर्नामेंट में 5 सौ ज्यादा टीमें और हजारों की संख्या में खिलाड़ी शिरकत करते हैं. 16 जनवरी से शुरू हुआ क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल 21 मार्च को सुरखी के जैसीनगर कस्बे में होने जा रहा है. किसी विधानसभा क्षेत्र स्तर के टूर्नामेंट में इतने खिलाड़ियों की भागीदारी के चलते लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे जगह दी गयी है. पिछले साल क्रिकेट महाकुंभ में 610 टीमों के करीब 9500 खिलाड़ियों की भागीदारी के कारण विश्व रिकार्ड में दर्ज किया गया था. इस बार भी करीब 600 टीमों ने हिस्सा लिया है. सुरखी, बिलहरा, जैसीनगर, सीहोरा और राहतगढ़ में टूर्नामेंट का आयोजन होता है.

युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने बताया "युवा शक्ति संगठन के आयोजन को लेकर पूरे विधानसभा में जबरदस्त उत्साह रहता है. विधानसभा क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए ये एक बड़ा मंच है." फाइनल में शिरकत करने आ रहे हरभजन सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा है "मै आपके स्मार्ट शहर सागर के जैसीनगर में आ रहा हूं. जहां 2 महीने से विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट चल रहा है, जिसे क्रिकेट का महाकुंभ भी कहा जाता है. क्योंकि इसमें 610 टीमें और हजारों खिलाड़ी भाग लेते हैं."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Mar 2025 By दैनिक जागरण

सागर के सुरखी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट देखने आएंगे हरभजन सिंह

Sports Desk

सुरखी विधानसभा क्षेत्र में हर साल होने वाला क्रिकेट महाकुंभ लगातार नई ऊंचाइया और मुकाम हासिल कर रहा है. दो बार वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल होने के बाद इस साल हो रहे टूर्नामेंट के फाइनल मैच में क्रिकेटर हरभजन सिंह शामिल होने आ रहे हैं. युवा शक्ति संगठन द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में 610 टीमों ने हिस्सा लिया. हजारों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के जरिए अपना हुनर दिखा चुके हैं. हर साल होने वाले इस टूर्नामेंट में क्रिकेट और राजनीति के मैदान की बड़ी बड़ी हस्तियां शिरकत कर चुकी हैं.

सुरखी में हर साल क्रिकेट का महाकुंभ

दो माह से ज्यादा चलने वाले इस टूर्नामेंट में 5 सौ ज्यादा टीमें और हजारों की संख्या में खिलाड़ी शिरकत करते हैं. 16 जनवरी से शुरू हुआ क्रिकेट महाकुंभ का फाइनल 21 मार्च को सुरखी के जैसीनगर कस्बे में होने जा रहा है. किसी विधानसभा क्षेत्र स्तर के टूर्नामेंट में इतने खिलाड़ियों की भागीदारी के चलते लंदन बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में इसे जगह दी गयी है. पिछले साल क्रिकेट महाकुंभ में 610 टीमों के करीब 9500 खिलाड़ियों की भागीदारी के कारण विश्व रिकार्ड में दर्ज किया गया था. इस बार भी करीब 600 टीमों ने हिस्सा लिया है. सुरखी, बिलहरा, जैसीनगर, सीहोरा और राहतगढ़ में टूर्नामेंट का आयोजन होता है.

युवा नेता आकाश सिंह राजपूत ने बताया "युवा शक्ति संगठन के आयोजन को लेकर पूरे विधानसभा में जबरदस्त उत्साह रहता है. विधानसभा क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए ये एक बड़ा मंच है." फाइनल में शिरकत करने आ रहे हरभजन सिंह ने अपने वीडियो संदेश में कहा है "मै आपके स्मार्ट शहर सागर के जैसीनगर में आ रहा हूं. जहां 2 महीने से विश्व का सबसे बड़ा टूर्नामेंट चल रहा है, जिसे क्रिकेट का महाकुंभ भी कहा जाता है. क्योंकि इसमें 610 टीमें और हजारों खिलाड़ी भाग लेते हैं."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/harbhajan-singh-will-come-to-see-the-ongoing-cricket-tournament/article-14041

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.