- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हरदा सड़क हादसा: नई बाइक ले जाते समय ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
हरदा सड़क हादसा: नई बाइक ले जाते समय ट्रक की टक्कर से युवक की मौत
Harda, MP
हरदा जिले के टिमरनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भुवनखेड़ी गांव के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
मृतक की पहचान
मृतक का नाम सुनील उइके (27) है, जो करताना गांव का रहने वाला था। वह स्थानीय शोरूम में काम करता था। बुधवार रात करीब 8 बजे वह अपने साथी के साथ शोरूम की नई बाइक लेकर जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
रास्ते में तोड़ा दम
टक्कर के बाद सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।
परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
मृतक सुनील चार भाइयों में दूसरे नंबर का था और दो साल की एक बेटी का पिता था। उसके पिता जगदीश उइके ने बताया कि परिवार उसकी कमाई पर निर्भर था। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस जांच जारी
अस्पताल चौकी के एएसआई श्रवण सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अज्ञात ट्रक की तलाश कर रही है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए