- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अहमदाबाद प्लेन हादसे में इंदौर की बहू की मौत: पति से मिलने लंदन जा रही थी हरप्रीत
अहमदाबाद प्लेन हादसे में इंदौर की बहू की मौत: पति से मिलने लंदन जा रही थी हरप्रीत
Indore, MP
अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे में इंदौर की एक महिला हरप्रीत होरा की भी मौत हो गई। हरप्रीत लंदन में रहने वाले अपने पति से मिलने जा रही थीं। दुर्भाग्यवश, उन्होंने जो फ्लाइट अंतिम क्षणों में ली, वही उनके जीवन की आखिरी उड़ान साबित हुई।
हरप्रीत मूल रूप से इंदौर के राजमोहल्ला क्षेत्र के होरा परिवार की बहू थीं और इन दिनों अपने मायके अहमदाबाद आई हुई थीं। लंदन रवाना होने से पहले उन्होंने अपने पिता से मिलने के लिए कुछ दिन अहमदाबाद में बिताए। पहले उनकी उड़ान 19 जून की थी, लेकिन बेटे का जन्मदिन 16 जून को होने के कारण उन्होंने फ्लाइट बदल दी और गुरुवार की फ्लाइट में सवार हो गईं।
गौरतलब है कि एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही महज दो मिनट में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा एयरपोर्ट की दीवार और कस्टम कार्गो ऑफिस के पास हुआ। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें 52 ब्रिटिश, 6 पुर्तगाली, 1 कनाडाई नागरिक और कई भारतीय यात्री शामिल थे।
हरप्रीत की फ्लाइट में सीट नंबर 22E थी। हादसे की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया है। उनके देवर रॉबी होरा के चाचा राजेंद्र सिंह होरा ने बताया कि रॉबी लंदन से इंदौर पहुंच रहे हैं और परिवार के साथ अहमदाबाद रवाना होंगे।
इस हादसे ने एक संपूर्ण परिवार को झकझोर दिया है। एक मां अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए जल्द यात्रा करना चाहती थी, पर नियति ने उसे अपनों से हमेशा के लिए दूर कर दिया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए